असदुद्दीन ओवैसी की राहुल गांधी को खुली चुनौती, वायानाड छोड़ हैदराबाद से लड़ें चुनाव

0
172

बीरेंद्र कुमार झा

एक तरफ जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत का दावा कर रहे हैं, वहीं ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM ) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने उन्हें हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने सरकार के समय हुए बाबरी विध्वंस पर भी कांग्रेस को जमकर घेरा।

ओवैसी ने कहा मैं आपके नेता राहुल गांधी को वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती देता हूं। आप बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जमीन पर आइए मुकाबला करेंगे।कांग्रेस के लोग बहुत बातें करेंगे, लेकिन मैं तैयार हूं। यही कांग्रेस थी जब बाबरी मस्जिद और सचिवालय की मस्जिद गिराई गई।

महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी साधा निशाना

ओवैसी ने हाल ही में संसद के दोनों सदनों में पास हो चुके महिला आरक्षण को लेकर भी कई दलों पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और लालू यादव की पार्टी आरजेडी के नेता संसद में मुसलमान का नाम लेने से डरते हैं।मैंने खड़े होकर कहा कि मुस्लिम और ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए यह मुझे कहते रहते हैं कि मैं महिलाओं के खिलाफ हूं, लेकिन सच्चाई यह है कि आप महिलाओं ओबीसी और मुसलमान के खिलाफ हैं।

बीजेपी पर भी पर भी साधा निशाना

इस दौरान ओबीसी ने भारतीय जनता पार्टी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान का मुद्दा भी उठाया।उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब देश की संसद में मुस्लिम की मॉब लिंचिंग होगी।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।बिधूड़ी ने बहुजन समाज पार्टी से सांसद दानिश अली को लेकर अपशब्द कहे थे।

राहुल का जीत का दावा

राहुल गांधी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत की बात कह रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मैं कहूंगा कि अभी हम संभवत तेलंगाना जीत रहे हैं। हम निश्चित तौर पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जीत रहे हैं। राजस्थान में बहुत करीबी मुकाबला है और हमें लगता है कि हम वहां जीत पाएंगे। ऐसा लग भी रहा है और वैसे भी बीजेपी अंदर खाने मे यही बात कह कह रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here