Homeदेशराहुल गांधी फिर जाएंगे अमेरिका, सैम पित्रोदा ने बताया, क्या करने वाले...

राहुल गांधी फिर जाएंगे अमेरिका, सैम पित्रोदा ने बताया, क्या करने वाले हैं कांग्रेस सांसद

Published on

कांग्रेस की इकाई इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे के बारे में जानकारी साझा की। सैम पित्रोदा ने बताया कि राहुल गांधी 8 सितंबर को अमेरिका के डलास शहर में होंगे और 9 तथा 10 सितंबर को वाशिंगटन में रहेंगे। इस दौरान राहुल भारतीय मूल के लोगों, छात्रों, कारोबारियों, ‘थिंक टैंक’ और स्थानीय नेताओं के साथ संवाद करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का यह पहला अमेरिका दौरा होगा। सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी जबसे नेता प्रतिपक्ष बने हैं, तबसे मेरे पास भारतीय मूल के लोगों, राजनयिकों, शिक्षाविदों, नेताओं, कारोबारियों, अंतरराष्ट्रीय मीडिया की ओर से बड़े पैमाने पर आग्रह आ रहे हैं कि वे राहुल गांधी से बातचीत करना चाहते हैं।वह एक संक्षिप्त दौरे पर अमेरिका पहुंच रहे हैं।

डलास में राहुल गांधी टेक्सास विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षाविदों से संवाद करेंगे।उनका स्थानीय भारतीय समुदाय तथा कुछ ‘टेक्नोक्रेट’ से भी मिलने का कार्यक्रम है।वह डलास क्षेत्र के नेताओं के साथ रात्रिभोज भी करेंगे। सैम पित्रोदा ने कहा कि अगले दिन वे वाशिंगटन डीसी जाएंगे, जहां हम एक थिंक टैंक, नेशनल प्रेस क्लब और अन्य लोगों सहित विभिन्न लोगों के साथ इसी तरह की बातचीत करने की योजना बना रहे हैं। हम एक बहुत ही सफल यात्रा की उम्मीद करते हैं और राहुल गांधी का अमेरिका में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this