मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए द्वादश ज्योतिर्लिंग के पंडा को आमंत्रित किया गया है।इसी क्रम में द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक तथा हृदय पीठ स्थली के रूप में प्रसिद्ध देवघर से भी दो पुरोहित को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित पंडित लंबोदर परिहस्त और डॉ पंकज झा, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने के लिए 10 जुलाई को मुंबई पहुंच चुके हैं।यहां पहुंचने पर अंबानी परिवार ने दोनों विद्वान तीर्थ पुरोहितों का भव्य स्वागत किया।
देवघर से मुंबई पहुंचे पंडित डॉ लंबोदर और डॉ पंकज झा ने अंबानी परिवार कोआशीर्वाद दिया।दोनों विद्वानों ने स्वस्ति वाचन किया और अंबानी परिवार को शिव शक्ति की पूजा कराई।उन्होंने अंबानी परिवार को अपने साथ देवघर से लाए पेड़ा का प्रसाद दिया।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को वैवाहिक सूत्र में बंधेगे। इस दौरान देश के अन्य द्वादश ज्योतिर्लिंगों से आए तीर्थ पुरोहितों के साथ देवघर के भी दोनो तीर्थ पुरोहित पंडित लंबोदर परिहस्त और डॉ पंकज झा नव दंपत्ति को आशीर्वाद देंगे।
अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने मुंबई पहुंचे पंडित लंबोदर परिहस्त और डॉ पंकज झा ने अंबानी परिवार को देवघर आने का निमंत्रण दिया। अंबानी परिवार ने इस पर अपनी सहमति भी दे दी है।मुकेश अंबानी और उनके परिवार के लोग जल्द ही देवघर बाबा मंदिर पहुंचेंगे।
पंडित डॉ लंबोदर परिहस्त संस्कृत के पहुंचे हुए विद्वान हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब देवघर बाबा मंदिर पहुंचे थे, तो पंडित लंबोदर परिहस्त ने ही उनको पूजा कराया था।जब भी कोई बड़े राजनेता या स्टार देवघर बाबा मंदिर पहुंचते हैं, तो पंडित लंबोदर परिहस्त ही उन्हें पूजा कराते हैं। डॉ पंकज झा राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं