Homeखेलपहलवानों का प्रदर्शन खत्म! दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से उखाड़े तंबू

पहलवानों का प्रदर्शन खत्म! दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से उखाड़े तंबू

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत के लिए आगे बढ़ रहे पहलवानों और प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।पुलिस ने अब जंतर-मंतर से पहलवानों का तंबू उखाड़ना भी शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि पहलवानों की ओर से घोषित महिला महापंचायत के लिए अनुमति नहीं दी गई है। पहलवान संसद परिषद से 3 किलोमीटर दूर स्थित जंतर मंतर पर पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से धरना दे रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने पहलवानों को रोका

नए संसद भवन की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया है।भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में पहलवानों द्वारा आज दिल्ली में महिला सम्मान महापंचायत का आयोजन किया गया है।

बजरंग पुनिया ने पुलिस से पूछा, हमें क्यों किया जा रहा है डिटेन

संसद भवन की ओर विरोध मार्च रोकने के बाद बजरंग पुनिया ने दिल्ली पुलिस से बड़ा सवाल किया है। बजरंग पुनिया ने कहा कि हमें प्रदर्शन करने नहीं दिया जा रहा है।पद्मश्री ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। पुलिस हमें देशविरोधी बता रही है। हम शांति से अपना प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में अगर पुलिस हमें रोकेगी तो हम यहीं पर पंचायत करेंगे।

साक्षी मलिक ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

स्टार महिला पहलवान साक्षी मलिक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस हमसे जोर जबरदस्ती कर रही है। हमारे साथ गलत हो रहा है। जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं हो रहा है ।

साक्षी मलिक दिल्ली पुलिस के हिरासत में

भारत की ओलंपिक विजेता पहलवान साक्षी मलिक को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि साक्षी मलिक को इस दौरान काफी चोटें भी आई हैं।

पुलिस हमारे लोगों को कर रही है गुमराह

बजरंग पुनिया ने कहा कि कई लोग हमें सहयोग कर रहे हैं लेकिन पुलिस के पूजा अधिकारी हमारे साथ बदतमीजी कर रहे हैं हमारे परिवार के लोगों को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा है आज महापंचायत होगी हमने इसकी अनुमति के लिए कल ही आवेदन दे दिया था पुलिस वाले लोगों को गुमराह कर रही है कि हम से कोई बातचीत नहीं हुई है।

महिला प्रदर्शनकारी को पुलिस ने रोका

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की महिला प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने अंबाला में रोक लिया। यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों द्वारा आज दिल्ली में महिला सम्मान महापंचायत का आह्वान किया गया है। ये प्रदर्शनकारी महिलाएं इसी में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ रही थी।

अंबालाल टिकारी बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए किसानों का जत्था निकल चुका है। इनके द्वारा किसान पंचायत के बाद नए संसद भवन तक मार्च करने की योजना बनाई गई है। वही इन किसानों को रोकने के लिए अंबाला और टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा न्यायपालिका पर पूरा भरोसा

इस बीच जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका मेरे लिए जो भी फैसला लेगी, मैं उसके लिए तैयार हूं। मैं हर फैसले के लिए तैयार हूं।मेरा आप सब से आग्रह है कि आप मुझसे संबंध ना रखें, कोई बात नहीं, लेकिन जो देश के लिए गर्व का क्षण है, उस में व्यवधान पैदा मत करें।

 

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...