केवल ₹5000 के लिए भीड़ ने युवक को दी तालिबानी सजा,लोग तमाशबीन बन देखते रहे घटना को और बनाते रहे वीडियो

0
137

बीरेंद्र कुमार झा

बिहार के पूर्णिया जिले में एक चोर को भीड़ ने तालिबानी सजा दी है ।यहां एक चोर भीड़ के हाथों में लग गया। लोगों ने पहले तो चोरी के आरोपी को एक पोल से कसकर बांध दिया और इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगे। इस बीच वह आरोपी युवक लोगों से खुद को बचाने की गुहार लगाते रहा, लेकिन बेरहमी भीड़ में से किसी ने उसे बचानेके किए कुछ नहीं किया।उल्टे लोग इस घटना की वीडियो बनाने में मस्त रहे। यह घटना पूर्णिया जिला के मधुबनी थाना क्षेत्र के मौलवी टोला चौक की है।

₹5000 लेकर भाग रहा था युवक

गौरतलब है कि यहां भीड़ ने एक युवक की इतने बेरहमी से शरेआम पिटाई मात्र ₹5000 के लिए कर दी l चोरी के इस आरोपी युवक की पहचान मधेपुरा किशनपुर के रतनवाडा के गंगापुर डॉक्टर टोला निवासी कालू सिंह के बेटा के रूप में हुई है ।आरोप है कि युवक ने मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के मौलवी टोला चौक से लगे एक दुकान से सामान के साथ 5000 रुपया उड़ा लिया और वहां से भागने लगा। इसी बीच वह भीड़ के हत्थे चढ़ गया और भीड़ में शामिल लोगों ने पोल से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।लोगों का आरोप है कि पकड़ा गया युवक नशे का आदी है।इससे पहले भी उसने नशे की हालत में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।कुछ दिन पहले ही उसने इस इलाके में मोबाइल फोन की चोरी को घटना को अंजाम दिया था और उसके बाद जब उसने फिर से दोबारा यहां चोरी की तो इस बार वह भीड़ के हत्थे चढ़ गया और भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस पूरे मामले को लेकर मधुबनी टीओपी प्रभारी मनीष चंद्र ने बताया कि इस घटना के संबंध में किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है, लेकिन घटना का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस इस वीडियो के आधार पर ही मामले की जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here