Homeदेशअरविंद केजरीवाल ने अस्पताल में सत्येंद्र जैन को लगाया गले, ऐसी हो...

अरविंद केजरीवाल ने अस्पताल में सत्येंद्र जैन को लगाया गले, ऐसी हो गई है पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की हालत

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अस्पताल में भर्ती पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन से मुलाकात की और उन्हें बहादुर व्यक्ति सहायक बताया।

तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरकर घायल हो गए थे सत्येंद्र जैन

पिछले बृहस्पतिवार को चक्कर आने के कारण जेल के बाथरूम में गिरकर घायल हो जाने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बास्थरूम में गिर जाने की वजह से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है जिस कारण पहले इन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था,लेकिन थोड़ी देर बाद सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें वहां से लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भेज दिया गया।

केजरीवाल ने मीडिया पर शेयर की जैन से मुलाकात की तस्वीरें

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की। तस्वीर के साथ ही केजरीवाल ने लिखा कि बहादुर व्यक्ति, नायक से मुलाकात।

जमानत अवधि में मीडिया से बात नहीं कर पाएंगे सत्येंद्र जैन

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सत्येंद्र जैन को उनकी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी थी। अदालत ने सत्येंद्र जैन को अंतरिम जमानत अवधि के दौरान मीडिया से बात नहीं करने का भी निर्देश दिया है। सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत अवधि 11 जुलाई को समाप्त होगी।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया था गिरफ्तार

पिछले साल मई महीने में धनशोधन के एक मामले में ईडी ने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था इसके बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद थे। सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सा आधार पर पिछले शुक्रवार को 6 सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this