नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को करेंगे रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा, ट्रस्ट ने दिया निमंत्रण

0
182

बीरेंद्र कुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी ने बुधवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात करके उन्हें निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है।अभी श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे।उन्होंने मुझे श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया है।

गौरतलब है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ जी महाराज पेजावर मठ उड्डपी कर्नाटक, स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज पुणे, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, चंपत राय आदि ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ को भी मिला आमंत्रण

श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है कि भगवान श्री राम लला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्यनीय सरसंघचालक डॉक्टर मोहन जी भागवत, तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी उपस्थित रहेंगे।

आमंत्रण के बाद मुख्यमंत्री योगी का ट्विट

ट्रस्ट के ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि आज मैं स्वयं को धन्य समझ रहा हूं।मन अत्यंत भावुक और कृतज्ञ है।भगवान श्री राम लला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उपस्थित होना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। यह मेरे प्रभु श्री राम की कृपा ही है कि मुझे इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य मिल रहा है।

देश के कोने कोने से जुटेंगे हजारों संत

इसके अलावा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री राम लला सरकार के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर देश के 4000 संत महात्मा एवं समाज के 2000 प्रतिष्ठित महानुभाव उपस्थित रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here