Homeदेशआज नीति आयोग की बैठक , विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने किया बहिष्कार का...

आज नीति आयोग की बैठक , विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने किया बहिष्कार का ऐलान 

Published on

- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क 

संसद उद्घाटन के बहिष्कार के बाद अब विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने नीति आयोग की बैठक का भी बहिष्कार किया है। आज नीति आयोग की बैठक है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ,दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री केजरीवाल और भगवंत सिंह मान के साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आयोग की बैठक का बहिष्कार कर दिया है।        
बैठक के बहिष्कार का ऐलान करने की वजह है एक अध्यादेश जो केंद्र सरकार दिल्ली सरकार के खिलाफ लेकर आई थी। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को ट्रांसफर पोस्टिंग का अधिकार दिया था लेकिन केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर इस फैसले को पलट दिया। 
               नीति आयोग की आज की बैठक का एजेंडा है, 2047 में टीम इंडिया की भूमिका। लेकिन बैठक से पहले ही टीम इंडिया बिखरी-बिखरी नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस बैठक का सुबह 9:30 पर उद्घाटन करेंगे। पीएम ही नीति आयोग के अध्यक्ष हैं, इस बैठक में सभी राज्यों के सीएम और केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर हिस्सा लेने वाले हैं। इस बैठक में आज आठ प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी। 
               विज्ञान भवन में होने वाली ये बैठक एमएसएमई, बुनियादी ढांचे और निवेश, अनुपालन को कम करने, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास और सामाजिक बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए होनी है। अधिकारियों के मुताबिक यह बैठक विकसित भारत पर चर्चा करने वाली थी। 
                   वहीं देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के चार राज्यों के सीएम इस मीटिंग में भाग लेंगे। वहीं बीजेपी और उनके सभी सहयोगी और समान विचार धारा वाली पार्टियों के इस मीटिंग में भाग लेने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी समेत देश के अन्य विपक्षी दलों के बहिष्कार के ऐलान पर बीजेपी नेताओं का क्या कहना है इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

Latest articles

आखिर  देशद्रोह कानून पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट का कानून मंत्री ने क्यों स्वागत किया है ?

न्यूज़ डेस्क केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने देशद्रोह पर लॉ कमीशन की उस रिपोर्ट...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

बीरेंद्र कुमार झा कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी...

जानिए बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ब्योरे का सच !

न्यूज़ डेस्क बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़...

एकजुट होकर लड़ेगी राजस्थान विधानसभा का चुनाव,क्या वाकई गहलोत और पायलट में हो गई सुलह?

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है।...

More like this