HomeदेशCM Nitish Kumar के MP Sunil kumar pintu ने कर दी है...

CM Nitish Kumar के MP Sunil kumar pintu ने कर दी है बगावत, बोले- ‘जनता ने साबित कर दिया है कि मोदी है तो मुमकिन है’

Published on

विकास कुमार
तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद नीतीश की पार्टी जेडीयू में खलबली मच गई है। जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने खुल कर बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुनील कुमार पिंटू ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर पीएम के साथ ही भाजपा नेताओं की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि जनता ने भाजपाइयों के मोदी है तो मुमकिन है के दावे पर फिर से मुहर लगा दी है।

वहीं जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू के बगावती बोल का बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सियासी मजबूरी के कारण कोई भी नेता मोदी की तारीफ नहीं करता है। लेकिन हर नेता को पता है कि मोदी ने देश के लिए बहुत काम किया है।

वहीं जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सुनील कुमार पिंटू का इस्तीफा मांग लिया है। उन्होंने कहा कि अगर पिंटू बीजेपी से बहुत प्रभावित है तो उन्हें सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। नीरज कुमार ने कहा कि अभी भी दक्षिण भारत में बीजेपी की दाल नहीं गली है।

सुनील कुमार पिंटू की बगावत जेडीयू के लिए एक ट्रेलर है,कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के छह से सात सांसद बीजेपी आलाकमान के संपर्क में हैं,और हो सकता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से ऐन पहले ये सभी सांसद नीतीश कुमार से बगावत कर दें। इसलिए आने वाले वक्त में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परेशानी बढ़ने वाली है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this