Homeदेशकांग्रेस सांसद के यहां छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति

कांग्रेस सांसद के यहां छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

झारखण्ड से कांग्रेस के राज्य सभा सांसद धीरज साहू से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी में कैश का इतना बड़ा ठिकाना मिला है कि लगातार दूसरे दिन भी इसकी गिनती पूरी नहीं हुई।और अभी करीब 150 बैग में भरे नोटों का हिसाब होना बाकी है।अबतक कुल 220 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है।इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने झारखंड और ओडिशा में सांसद से जुड़े करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की है।बताया जा रहा है कि कैश की बरामदगी ओडिशा के बोलांगीर में शराब कंपनी से हुई है,जो सांसद के परिवार का है।

अलमारी में भरकर इतने सारे रुपए देखकर अधिकारी भी दंग

एक अधिकारी ने बताया कि 156 बैगों में से अभी 6- 7 बैग की ही अभी गिनती हुई है और इनमें 20 करोड़ रुपए निकले।उससे पहले गुरुवार तक 120 करोड़ रुपए कैश की गिनती हो चुकी थी।बलदेव साहू ऐंड ग्रुप आफ कंपनीज के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया।500 और 200 के नोटों की गड्डियां से भरे 9 अलमारी को देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। एक ट्रक में डालकर इस केस को बैंक तक पहुंचाया गया, जहां इसकी गिनती की जा रही है।

एक साथ की थी उड़ीसा और झारखंड के विभिन्न ठिकानों पर छपेमरी

आयकर विभाग ने झारखंड के रांची और लोहरदगा के अलावा उड़ीसा के संबलपुर, बोलांगीर,सुंदरगढ राउरकिला और भुवनेश्वर में एक साथ है छापेमारी की गई थी। संसद या कंपनी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। इससे पहले बुधवार को सुंदरगढ़ के सारगीपली में कुछ घरों और दफ्तरों पर भी छापेमारी की थी।इनकम टैक्सवालों ने बोंध डिस्टलरी पर भी छापेमारी की थी।बोंध डिस्टलरी और बलदेव साहू ग्रुप के बीच पार्टनरशिप भी बताई जा रही है।

ओडिशा की अबतक की सबसे बड़ी कैश रिकवरी

पूर्व आईटी कमिश्नर शरदचंद दास ने कहा कि यह उड़ीसा में अब तक की सबसे बड़ी कैश बरामदगी हो सकती है। दास ने कहा कि मैंने राज्य में कभी इतनी बड़ी मात्रा में कैश रिकवरी नहीं देखी थी।

Latest articles

कम्युनल’ कंट्रोवर्सी के बीच ए.आर. रहमान का आया बयान, बोले- मेरा मकसद…

जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रहमान ने...

PM मोदी का असम को तोहफा, काजीरंगा में बनेगा 35 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं।रविवार को उन्होंने असम के...

क्या है आधार लॉक-अनलॉक फीचर है? जानिए कैसे यह आपके डेटा को रखता है सेफ

  Aadhaar  में एक बड़े काम का फीचर होता है। इस फीचर को Aadhaar Lock/Unlock...

रोज सिर्फ 2 चम्मच पिसी अलसी और बीमारियां छूमंतर; जानिए इसके जादुई फायदे

पिसी हुई अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैट, फाइबर और लिगनैन होते हैं, जो...

More like this