गोवा के वास्को में भीषण आग: कार एक्सेसरीज की दुकान खाक, 150 से अधिक दुकानदार प्रभावित; CM ने मदद का दिया भरोसा

0
7

Vasco Fire News: गोवा के वास्को में तिलक मैदान के पास बुधवार को भीषण आग लगने से एक कार एक्सेसरीज की दुकान पूरी तरह जल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से हालात की जानकारी ली और कहा कि आग बुझाने के लिए पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। हादसे में बड़े नुकसान की आशंका जताई गई है।

150 से अधिक विक्रेताओं पर असर की आशंका

मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस इलाके में लगने वाले संडे मार्केट में 150 से ज्यादा विक्रेता दुकानें लगाते हैं। यहां कुछ स्थायी दुकानें भी मौजूद हैं। आग से प्रभावित कारोबारियों को राहत देने के लिए सरकार ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

फिलहाल आग लगने की वजह और कुल आर्थिक नुकसान का आकलन सामने नहीं आया है। प्रशासन की प्राथमिकता स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करना और प्रभावित दुकानदारों को सहायता उपलब्ध कराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here