शादी, तलाक, लिव-इन और हलाला, महाराष्ट्र में UCC पर जनता से पूछे जा रहे ये  37 सवाल

0
24

महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाया है। इसके लिए बनाई गई समिति ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट शुरू की है।इस वेबसाइट के जरिए आम लोगों और संगठनों से सुझाव मांगे गए हैं।इसमें शादी, तलाक, संपत्ति में हिस्सेदारी, दूसरी शादी और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे मुद्दों पर 37 सवाल पूछे गए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिसंबर में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यूसीसी विधेयक पेश करने की बात कही है।

समिति ने लोगों से पूछा है कि क्या महाराष्ट्र में अभी यूसीसी लागू होना चाहिए? क्या ऐसा कानून बन सकता है, जिससे लोगों को अपने धर्म का पालन करने की आजादी भी बनी रहे? क्या एक जैसे नियम बनने से कानूनी झगड़े कम होंगे और मामलों का निपटारा आसान होगा? इन सवालों के जवाब देने के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं, हां, नहीं और कोई टिप्पणी नहीं।शादी को लेकर भी कई सवाल हैं। जैसे, क्या पहले से शादीशुदा व्यक्ति को दूसरी शादी करने की इजाजत होनी चाहिए? क्या शादी में धार्मिक रीति-रिवाज और पारंपरिक तरीके पहले की तरह जारी रहने चाहिए? इसके अलावा, किन रिश्तों के बीच शादी नहीं हो सकती, इसके लिए एक जैसे नियम बनाने पर भी लोगों की राय मांगी गई है।

लिव-इन रिलेशनशिप यानी बिना शादी किए एक साथ रहने वाले जोड़ों को लेकर भी समिति ने सवाल पूछे हैं।इसमें जानना चाहा गया है कि क्या ऐसे रिश्तों का रजिस्ट्रेशन यानी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराना जरूरी होना चाहिए। यह भी पूछा गया है कि अगर कोई साथी दूसरे को छोड़कर चला जाए, तो क्या कानून के जरिए छोड़े गए साथी को आर्थिक मदद यानी गुजारा भत्ता और संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए? इसमें महिलाओं के अधिकारों पर भी ध्यान दिया गया है। इसके अलावा, दूसरी शादी, एक से ज्यादा शादी करने की प्रथा और मुस्लिम समुदाय में हलाला जैसे मुद्दों पर भी राय मांगी गई है।इन सवालों का मतलब यह नहीं है कि सरकार ने इन मामलों में कोई अंतिम फैसला ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here