बीरेंद्र कुमार झा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मैं अभी हाल ही में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब अजीत पवार की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। यह सवाल तब उठ रहे हैं, जब पिछले दिनों अजीत पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता पद से मुक्त करने की अपील की थी। उनकी इस अपील पर एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा की कोई एक व्यक्ति इस बारे में फैसला नहीं ले सकता है। पार्टी के प्रमुख नेता ही इस संबंध में कोई फैसला कर सकेंगे।
विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता पद से मुक्त होना चाहते हैं अजित पवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार एनसीपी के संगठन में कोई भूमिका दिए जाने की अजीत पवार की अपील के कुछ दिन बाद पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि कोई एक व्यक्ति इस बारे में फैसला नहीं ले सकता है। उन्होंने कहा की पार्टी के प्रमुख नेता ही इस संबंध में कोई फैसला करेंगे। एनसीपी के वरिष्ठ नेता और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने हाल ही में पार्टी नेतृत्व से अपील की थी कि उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त करके पार्टी संगठन में कोई भूमिका दी जाए।
सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष के साथ महाराष्ट्र की जिम्मेदारी
गौरतलब है कि शरद पवार ने हाल ही में अपनी बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले को पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करके उन्हें महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी थी।साथ ही दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दी गई थी। पार्टी संगठन में कोई भूमिका दिए जाने की अजीत पवार की इच्छा के बारे में पूछे जाने पर एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि कोई एक व्यक्ति ऐसे फैसले नहीं ले सकता है।
अजीत की भावना पर पार्टी में होगी बैठक
अजित पवार की अपील पर शरद पवार ने कहा की उनकी अपील पर उनके समेत पार्टी के प्रमुख नेता एक साथ बैठेंगे और इस बारे में कोई फैसला करेंगे। आज पार्टी में हर किसी की भावना पर संगठन में काम करने की जरूरत है। अजीत पवार ने उसी भावना को प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि अजीत पवार की इस भावना को लेकर पार्टी में प्रमुख नेताओं की बैठक होगी। इसके बाद ही उनकी भावना पर कोई फैसला किया जाएगा।
बीरेंद्र कुमार झा
अजीत पवार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे या नहीं एनसीपी के प्रमुख नेता करेंगे फैसला: शरद पवार