10 रुपये में घर बैठे बनाएं सीनियर सिटीजन कार्ड, मिलेंगे कई फायदे

0
5

भारत में 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार कई खास सुविधाएं और रियायतें देती है। अस्पतालों में प्राथमिकता हो, यात्रा में छूट का लाभ हो या किसी पेंशन योजना का फायदा इन्हें पाने के लिए आपके पास सीनियर सिटीजन कार्ड का होना बेहतर रहता है। अगर आपके घर में कोई बुजुर्ग है, तो उन्हें ऑनलाइन यह कार्ड बनवाकर बहुत से फायदे दिलवा सकते हैं। इसमें सिर्फ 10 रुपये का खर्च आता है और आप घर बैठे अपने फोन या लैपटॉप की मदद से इस कार्ड को बनवा सकते हैं।

ऑनलाइन सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाते समय आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए। इन डॉक्यूमेंट्स को आपको कार्ड बनवाने के प्रोसेस में अपलोड करना होगा।
इसके लिए आयु प्रमाण पत्र के तौर पर

आधार कार्ड
पैन कार्ड
पासपोर्ट
वोटर आईडी कार्ड या
10वीं की मार्कशीट से काम चल सकता है।

इसी तरह निवास प्रमाण पत्र के लिए

आधार कार्ड
बिजली या पानी का बिल
राशन कार्ड या
पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड से काम चल जाएगा।

इसके अलाव आप

हाल ही में खींची गई 2 से 3 पासपोर्ट साइज फोटो
मेडिकल रिपोर्ट / ब्लड ग्रुप सर्टिफिकेट (कुछ राज्यों के फॉर्म में ब्लड ग्रुप और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मांगी जाती है)
मोबाइल नंबर आदि को तैयार रख सकते हैं।

ऑनलाइन कैसे बनवाएं सीनियर सिटिजन कार्ड?

इसके लिए आपको अपने राज्य के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल या समाज कल्याण विभाग
की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
वहां Citizen Login या New User Registration पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं और लॉगइन करें।
होमपेज पर ‘Citizen Login’ या ‘New User Registration’ पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएँ और लॉगिन करें।
इसके बाद खुलने वाले फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग और पूरा पता सही-सही दर्ज करें।
इसके बाद तमाम डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें जैसे कि आयु और निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
फॉर्म भरने के बाद एक बार सभी डिटेल्स को दोबारा चेक कर लें और उसके बाद Submit बटन दबाएं।
अब 10 रुपये की फीस का भुगतान करें।

अब 10 रुपये की फीस का भुगतान करें।
इसके बाद मिलने वाले अपने एप्लिकेशन या एकनॉलेजमेंट नंबर को सेव कर लें।
वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद लगभग 15-30 दिनों में इसी पोर्टल पर लॉगिन करके अपना सीनियर सिटिजन कार्ड डाउनलोड कर लें।

सीनियर सिटीजन कार्ड होने से वरिष्ठ नागरिकों को कई फायदे मिल जाते हैं। जैसे कि इस कार्ड की वजह से बसों में 30% से 50% तक की छूट मिलती है। इसके अलावा रेलवे में अलग टिकट काउंटर और लोअर बर्थ भी मिल सकती है।
इसके अलावा सराकीर और निजी अस्पतालों में OPD टोकन, टेस्ट और डॉक्टरों से मिलने के लिए प्राथमिकता मिलती है।
साथ ही कई अस्पतालों व पैथोलॉजी लैब में इलाज और दवाइयों पर विशेष छूट दी जाती है।
सीनियर सिटीजन कार्ड हो, तो बैंकों में (FD) और (RD) कराने पर सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% तक ज्यादा ब्याज मिल जाता है।
इसी तरह एयर इंडिया और कई अन्य एयरलाइन्स सीनियर सिटीजन कार्डधारकों को बेस फेयर में 50% तक की छूट भी ऑफर करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here