Vitamin D को अक्सर सुबह की धूप से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन अगर आपको रोज पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती तो भी चिंता की बात नहीं है।एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ फूड्स ऐसे हैं जो शरीर को Vitamin D देने में मदद कर सकते हैं। इनमें फैटी फिश, अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड फूड्स Vitamin D के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। आइए जानते हैं धूप न मिलने पर किन चीजों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.
धूप नहीं मिलने की स्थिति में निम्नलिखित फूड्स हो सकते हैं आपका मददगार:-
फैटी फिश से मिल सकता है भरपूर Vitamin D ।अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी फैटी फिश अच्छी पसंद हो सकती हैं। इनमें Vitamin D के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद माना जाता है।एक्सपर्ट्स के मुताबिक नियमित और संतुलित मात्रा में इनका सेवन शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद कर सकता है।
कई लोग सिर्फ अंडे का सफेद हिस्सा खाते हैं और अंडे की जर्दी को नजरअंदाज कर देते हैं ,लेकिन अगर आप vitamin D की कमी से जूझ रहे हैं और अंडे का सेवन करते हैं तो आप अंडे की जर्दी को बिल्कुल नजरअंदाज न करें ,क्योंकि Vitamin D का बड़ा हिस्सा उसकी जर्दी में होता है।अगर डॉक्टर ने कोई रोक नहीं लगाई है, तो पूरा अंडा खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। रोजमर्रा की डाइट में इसे शामिल करना आसान भी है और पौष्टिक भी।
मशरूम और फोर्टिफाइड फूड्स भी हैं vitamin D का अच्छा विकल्प है।अगर आप शाकाहारी हैं, तो मशरूम आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।खासकर UV लाइट में तैयार किए गए मशरूम में Vitamin D ज्यादा पाया जाता है। इसके अलावा कई तरह का दूध, प्लांट बेस्ड मिल्क और ब्रेकफास्ट सीरियल्स भी Vitamin D से फोर्टिफाइड होते हैं। इसके लिए खरीदते समय पैक पर दी गई जानकारी जरूर पढ़ें।
अगर शरीर में Vitamin D की कमी ज्यादा है, तो सिर्फ खानपान से काम नहीं चलता। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर जांच कराना और जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट लेना सही रहता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि संतुलित डाइट, थोड़ी धूप और एक्टिव लाइफस्टाइल मिलकर शरीर में Vitamin D का स्तर बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।

