Homeदेशजानिए चंद्रबाबू नायडू की पत्नी ने क्यों शुरू किया निजाम गेलावली यात्रा...

जानिए चंद्रबाबू नायडू की पत्नी ने क्यों शुरू किया निजाम गेलावली यात्रा ?

Published on


न्यूज़ डेस्क 

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी ने बुधवार को अपनी ‘निजाम गेलावली’ यानी सच्चाई की जीत होनी चाहिए की  यात्रा शुरू की है।भुवनेश्वरी उन सभी लोगों के परिवार वालों को सांत्वना देंगी जिनकी कथित तौर पर चंद्रबाबू नायडू की अवैध गिरफ्तारी और न्यायिक रिमांड के कारण सदमे से मौत हो गई।
              भुवनेश्वरी ने तिरुपति जिले के चंद्रगिरि निर्वाचन क्षेत्र में ए. प्रवीण रेड्डी के घर जाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिनकी पिछले महीने नायडू की गिरफ्तारी के बाद मौत हो गई थी। उन्होंने उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और तीन लाख रुपये का चेक भी दिया।वह पकाला मंडल के नेद्रागुंटा गांव में के. चिन्नप्पा के घर भी गईं। नायडू की गिरफ्तारी के बाद सदमे के कारण 17 अक्टूबर को हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई थी।
           पार्टी ने कहा कि वह चंद्रबाबू नायडू को जेल भेजे जाने के बाद मारे गए सभी लोगों के परिवार के सदस्यों को आश्वासन देगी कि टीडीपी उनके साथ खड़ी रहेगी। पार्टी ने कहा कि भुवनेश्वरी यह कार्यक्रम चंद्रबाबू नायडू की ‘अवैध’ गिरफ्तारी के खिलाफ लड़ाई के हिस्से के रूप में कर रही हैं। वह उन पर लगाए गए झूठे मामलों के पीछे के राजनीतिक प्रतिशोध को लोगों तक ले जाएंगी। वह उन सभी को धन्यवाद देंगी जो चंद्रबाबू नायडू के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए सड़क पर आए हैं।
                  पूर्व मुख्यमंत्री को कौशल विकास निगम मामले में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को भुवनेश्वरी तिरुपति के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। अगले दिन वह श्री कालहस्ती जाएंगी।
                     नायडू की पत्नी ने मंगलवार को तिरुमाला मंदिर में पूजा की थी। इसके बाद उन्होंने नायडू के पैतृक गांव नरवरिपल्ले का दौरा किया था। उन्होंने नरवरिपल्ले में अपने ससुराल वालों की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी।
                निजाम गेलावली’ यात्रा पर निकलने से पहले, उन्होंने अपने दिवंगत पिता और टीडीपी संस्थापक एनटीआर को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि महान नेता ने अपना जीवन तेलुगु समुदाय की भलाई के लिए समर्पित कर दिया और न्याय के मुद्दे को दृढ़ता से बरकरार रखा।

Latest articles

संसद भवन पहुंची महुआ मोइत्रा, आज नहीं हुई उन पर कार्रवाई

बीरेंद्र कुमार झा संसद का शीतकालीन सत्र आज 4 दिसंबर से शुरू हुआ। आज के दिन को...

मिजोरम में जोरम नेशनलिस्ट पार्टी बनाएगी सरकार, लालदुहोमा बनेंगे  मुख्यमंत्री

बीरेंद्र कुमार झा मिजोरम विधानसभा के रुझानों में जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) को बहुमत मिलता नजर...

विदर्भ, अभी नहीं तो कभी नहीं..!

  भाऊ जाम्बुवंतराव धोटे, श्रीहरि अणे, ब्रजलालजी बियानी और कई विदर्भवादी नेताओं द्वारा खड़े किए...

तेलंगाना में बड़ा हादसा, भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

न्यूज डेस्क तेलंगाना के मेडक जिले में भारतीय वायु सेना का एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट सोमवार...

More like this

संसद भवन पहुंची महुआ मोइत्रा, आज नहीं हुई उन पर कार्रवाई

बीरेंद्र कुमार झा संसद का शीतकालीन सत्र आज 4 दिसंबर से शुरू हुआ। आज के दिन को...

मिजोरम में जोरम नेशनलिस्ट पार्टी बनाएगी सरकार, लालदुहोमा बनेंगे  मुख्यमंत्री

बीरेंद्र कुमार झा मिजोरम विधानसभा के रुझानों में जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) को बहुमत मिलता नजर...

विदर्भ, अभी नहीं तो कभी नहीं..!

  भाऊ जाम्बुवंतराव धोटे, श्रीहरि अणे, ब्रजलालजी बियानी और कई विदर्भवादी नेताओं द्वारा खड़े किए...