जानिए श्रीराम सेना ने कर्नाटक सरकार को क्या दी चेतावनी ?

0
134



न्यूज़ डेस्क

दक्षिणपंथी समूह श्री राम सेना ने कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कर्नाटक कांग्रेस सरकार यहां विधानसभा के परिसर में नमाज अदा करने की अनुमति देती है, तो वह बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगी।धारवाड़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुथालिक ने कहा, ”यदि नमाज की अनुमति दी गई तो हम विधानसभा परिसर में हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि अगर नमाज की इजाजत दी गई तो हम हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पूरा कर्नाटक जलने वाला है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि श्री राम सेना समान नागरिक संहिता लागू करने का समर्थन करती है।
उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होना चाहिए। हस्ताक्षर अभियान पूरे राज्य में कर्नाटक के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा। यह अभियान धार्मिक मठाधीशों, अधिवक्ताओं, डॉक्टरों और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों द्वारा शुरू किया जाएगा। संविधान में एक समान कानून का जिक्र है। लेकिन, 72 साल बाद भी इसे लाया नहीं जा सका है। इसका कारण कांग्रेस की मुस्लिमों के प्रति तुष्टिकरण की नीति है।
प्रमोद मुथालिक ने आगे कहा कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट 20 साल से एक समान कानून लागू करने की बात कर रहे हैं। किसी अन्य देश में दो कानून नहीं हैं, और यह केवल भारत में ही प्रचलित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here