संसद में सरकार को कई मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस ,अध्यादेश मामले में केजरीवाल को मिलेगा कांग्रेस का साथ !

0
211


न्यूज़ डेस्क

 मॉनसून सत्र में मोदी सरकार को कई मुद्दों पर कांग्रेस घेरेगी। आज कांग्रेस की रणनीति समिति की बैठक हुई और उसमे तय किया गया कि कम से कम पांच मुद्दों पर सरकार को घेरेगी। कांग्रेस ने पांच मुद्दे उठाने की बात कही है।  पहला मणिपुर का मुद्दा है इस पर चर्चा होना जरुरी है। बालासोर की घटना पर भी चर्चा चाहेंगे। संघीय ढांचे पर हमला कांग्रेस का तीसरा मुद्दा है।  मोदी सरकार द्वारा चुनी हुई सरकारों पर राज्यपाल के द्वारा हमला किया जा रहा है। और  संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को खत्म किया जा रहा है।  
  इसके साथ ही आज की बैठक में कांग्रेस ने तय कर लिया कि अध्यादेश के खिलाफ आवाज उठाएगी और इस मामले में केजरीवाल का समर्थन भी करेगी। इस मामले में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि संघीय ढांचे पर मोदी सरकार पर जो आक्रमण हो रहा है कांग्रेस हमेशा उसके खिलाफ रही है। उसका विरोध नहीं करने का सवाल ही नहीं उठता। यानी परोक्ष रूप से वह केंद्र सरकार के उस बिल का विरोध नहीं करेगी जोकि दिल्ली के लाया गया है।        
      बता दें कि देश में आगामी 20 जुलाई से संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो रही है और इसको लेकर कांग्रेस अपनी रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस सत्र में कांग्रेस की रणनीति को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 
             जीएसटी को पीएमएलए यानी ईडी के अंतर्गत लाने के खिलाफ भी कांग्रेस संसद में आवाज उठाएगी, यही नहीं टमाटर समेत अन्य आवश्यक चीजों की बढ़ती महंगाई का मुद्दा भी कांग्रेस उठाएगी। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हम सदन में कुछ मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं। पहला मुद्दा मणिपुर है, और हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मणिपुर की स्थिति पर भी चर्चा हो। इसके अलावा बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण का आरोप का मुद्दा भी कांग्रेस उठाएगी। इसके साथ ही अदाणी मामले पर जेपीसी जांच की मांग भी कांग्रेस करेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here