Homeदेशजून 2024 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे जेपी नड्डा, अमित...

जून 2024 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे जेपी नड्डा, अमित शाह ने की घोषणा

Published on

- Advertisement -

न्यूज डेस्क: भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया है। इस वर्ष होने वाले नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव और अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव भाजपा नड्डा के नेतृत्व में लड़ेगी। नड्डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष और 20 जनवरी 2020 को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया था। नड्‌डा का मौजूदा कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा था। अब वे लोकसभा चुनाव तक पार्टी की कमान संभालेंगे।

नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने का ऐलान गृहमंत्री अमित शाह ने किया। गृहमंंत्री ने कहा कि जेपी नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ने आज प्रस्ताव किया है, राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा है,और सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है। उन्होंने कहा- नड्डा जी के नेतृत्व में पार्टी ने 120 चुनाव लड़े, जिसमें से 73 में जीत हासिल की। मैं नड्डा जी को बहुत बधाई देता हूं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने अपनी पैठ बढ़ाई और यश भी बढ़ाया। 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नड्डा जी के संगठनात्मक नेतृत्व में लड़ेगी। अमित शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा 2024 में और भी बड़े बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व पीएम के रूप में करेंगे।

लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने वाले भाजपा के तीसरे नेता

जेपी नड्डा को दोबारा भाजपा अध्यक्ष पद जिम्मेदारी मिल गई है। लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने वाले लालकृष्ण आडवाणी और अमित शाह के बाद तीसरे नेता बन गए हैं। हालांकि, राजनाथ सिंह भी दो बार पार्टी अध्यक्ष बने थे, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था। भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष को लगातार तीन साल के लिए दो कार्यकाल दिए जाने का प्रावधान है।

मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके जेपी नड्डा को संगठन का भी अच्छा अनुभव है। अध्यक्ष बनने से पहले नड्डा जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव रह चुके हैं। 2010 में नड्डा राष्ट्रीय राजनीति में आए थे, नितिन गडकरी ने उन्हें पार्टी का सचिव नियुक्त किया था। 2023 में जिन 9 राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें से 5 राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार है। यानी इन पांचों राज्यों में भाजपा के सामने सरकार बचाने की भी चुनौती है। वहीं 4 राज्य तेलंगाना, राजस्थान, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में जिताने की भी चुनौती है।

भाजपा के 9 राज्यों से 93 सांसद

2023 में जिन 9 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, उन राज्यों में लोकसभा की कुल 116 सीटें हैं। सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में 29, कर्नाटक में 28 और राजस्थान में 25 सीटें हैं। तेलंगाना की 17 और छत्तीसगढ़ की 11 सीटें शामिल हैं।2023 में जिन 9 राज्यों में चुनाव होना है है, वहां की 116 में से 93 सीटों पर भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। राजस्थान और त्रिपुरा में पार्टी ने क्लीन स्वीप किया था। कर्नाटक के बाद तेलंगाना दक्षिण भारत का दूसरा राज्य है, जहां 2019 में भाजपा ने 4 सीटें जीती थी।

 

 

Latest articles

सामने लोकसभा चुनाव और मुकदमों से कराहते विपक्षी दल क्या चुनाव जीतने लायक बचेंगे ?

न्यूज़ डेस्क इसमें कोई शक नहीं कि मौजूदा समय में बीजेपी से या एनडीए की...

रावण ने कुंभकरण,अहिरावण, मेघनाथ सबको उतार दिया था, बीजेपी की लिस्ट पर कांग्रेस

  बीरेंद्र कुमार झा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट...

जानिए सुप्रीम कोर्ट में आज कितने महत्वपूर्ण केस पर होगी सुनवाई ?

न्यूज़ डेस्क सुप्रीम कोर्ट में आज कई महत्वपूर्ण केसों पर सुनवाई होने वाली है। इसमें...

एमपी में बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल

बीरेंद्र कुमार झा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार रात...

More like this

सामने लोकसभा चुनाव और मुकदमों से कराहते विपक्षी दल क्या चुनाव जीतने लायक बचेंगे ?

न्यूज़ डेस्क इसमें कोई शक नहीं कि मौजूदा समय में बीजेपी से या एनडीए की...

रावण ने कुंभकरण,अहिरावण, मेघनाथ सबको उतार दिया था, बीजेपी की लिस्ट पर कांग्रेस

  बीरेंद्र कुमार झा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट...

जानिए सुप्रीम कोर्ट में आज कितने महत्वपूर्ण केस पर होगी सुनवाई ?

न्यूज़ डेस्क सुप्रीम कोर्ट में आज कई महत्वपूर्ण केसों पर सुनवाई होने वाली है। इसमें...