हूल दिवस से झारखंड मुक्ति मोर्चा करेगा अपना चुनावी शंखनाद

0
189

बीरेंद्र कुमार झा

झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो रही है ।यहांसभी राजनीतिक दल अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आने लगे हैं। पक्ष – विपक्ष चुनावी शतरंज की बिसात पर एक दूसरे को शह और मात देने की जुगत लड़ा रहे हैं। बीजेपी जेएमएम और कांग्रेसी सभी अपने चुनावी अभियान में तेजी से जुड़ते चले जा रहे हैं।बीजेपी के केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय नेता और प्रदेश के नेताओं की टीम लगातार लोकसभा क्षेत्रों में कैंप कर रही है।बीजेपी ने लोकसभा बार तैयारी के लिए 3- 3 लोकसभा का कलेक्टर बनाया है।लोकसभा की जिन विधानसभा सीटों पर बीजेपी पिछड़ी थी वहां विशेष फोकस दिया जा रहा है ।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कई बार राज्य का दौरा हो चुका है,वहीं तरफ राज्य में सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है।

हूल दिवस के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे चुनावी शंखनाद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हूल दिवस के दिन कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी शंखनाद करेंगे और उन्हें जी जान से चुनावी अभियान में जुट जाने का आह्वान करेंगे।संथाल परगना जो झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाता है, में लोकसभा की 3 सीटें हैं ।इन 3 सीटों में से राजमहल से झारखंड मुक्ति मोर्चा जबकि दुमका और गोड्डा से बीजेपी के सांसद हैं।इस बार जेएमएम ने का संथाल परगना के सभी तीनों लोक सभा सीटों पर कब्जा जमाने का लक्ष्य बनाया है। जेएमएम पार्टी अपनी इसी लक्ष्य को लेकर अपनी तैयारी में जुटी हुई है।

जेएमएम कार्यकर्ता हर वक्त चुनाव के लिए तैयार

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता तो हर वक्त चुनाव के लिए तैयार रहते हैं।जिनका जनाधार नहीं है वह तैयारी कर रहे हैं।पार्टी और हमारे नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हमेशा जनता के बीच, जनता के साथ और जनता के लिए रहते हैं। इसका ताजा उदाहरण है कि सारठ सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना जिसका शिलान्यास कार्यक्रम होना था ।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को वहां जाना था, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता वहां जुट गए थे, लेकिन बारिश की वजह से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अंतिम वक्त में डाल दिया गया। कार्यकर्ता इससे मायूस हुए,लेकिन मुख्यमंत्री जल्दी ही वहां जाएंगे। हूल दिवस 30 जून को है और इसमें भारी तादाद में संथाल वहां जुटेंगे।एक प्रकार से वहीं से मुख्यमंत्री चुनावी शंखनाद करेंगे। 4 जुलाई को जेएमएम की केंद्रीय समिति की बैठक रांची में होनी है, यहां भी चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

स्पीकर से लेकर मंत्री तक कर रहे हैं क्षेत्र में कैंप,चल रहे हैं बयानों के तीर

चुनावी माहौल को भांपते हुए पक्ष – विपक्ष के आला नेता क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं।बीजेपी के सांसद अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वहीं विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी प्रदेश, अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित कई नेता जिलों का दौरा कर रहे हैं। इधर सत्ताधारी दल के मंत्री एवं नेताओं ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाई हैं। बयानों के तीर चल रहे हैं। पक्ष-विपक्ष चुनावी रणनीति के साथ बयान बाजी कर रहे हैं। स्पीकर रविंद्र नाथ महतो पार्टी के सम्मेलन में शरीक हो रहे हैं। राजभवन पर निशाना साधा जा रहा है। स्थानीयता के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की कोशिश हो रही है। चुनावी प्लॉट तैयार करने में हर दल और नेता जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here