इसरो ने रचा इतिहास ,आदित्य एल 1 ने किया सूर्य को नमस्कार

0
220


 न्यूज़ डेस्क
 आज भारत ने एक और इतिहास रच दिया। यह कामयाबी इसरो का है। सूर्य मिशन पर निकला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो का आदित्य एल-1 ने अपनी मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 एल1 पर पहुंच कर एक कीर्तिमान हासिल किया है।

इसी के साथ  आदित्य-एल 1 अंतिम कक्षा में स्थापित हो गया। यहां आदित्य दो वर्षों तक सूर्य का अध्ययन करेगा और महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएगा। भारत के इस पहले सूर्य अध्ययन अभियान को इसरो ने 2 सितंबर को लॉन्च किया था।   

 इसरो की इस सफलता पर पीएम मोदी ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर इसरो की सराहना करते हुए लिखा कि ‘भारत ने एक और मील का पत्थर हासिल किया। भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल 1 अपने गंतव्य तक पहुंच गई। सबसे जटिल अंतरिक्ष मिशनों में से एक को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। यह असाधारण उपलब्धि सराहना योग्य है। हम मानवता के लाभ के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here