भोपाल में अवैध रूप से चल रहे बालिका गृह से 26 लड़कियां गायब

0
180

बीरेंद्र कुमार झा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिना अनुमति के चल रहे एक बालिका गृह से 26 बच्चियों के गायब होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।ये बच्चियों गुजरात, झारखंड और राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश के सीहोर ,रायसेन, छिंदवाड़ा और बालाघाट की रहने वाली थी।बिना अनुमति के बालिका गृह चलाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है ।राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीर राणा को पत्र भी लिखा है ।

कैसे हुआ मामले का खुलासा

दरअसल दरअसल राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने भोपाल के बाहरी इलाके परवलिया में संचालित आंचल बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने जब रजिस्टर चेक किया तो पाया कि उसमें 68 बच्चियों की एंट्री थी, लेकिन उनमें से 26 बच्चियों गायब थी।इस बात को लेकर जब बालिका गृह के संचालक अनिल मैथ्यू से गायब बच्चियों के बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दर्ज एफआईआर के मुताबिक बालिकाओं के लिए संचालित इस बालिकागृह में कई तरह की अनियमिताएं मिली हैं।

राज्यबाल आयोग के अध्यक्ष,सदस्य और ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानून ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य बाल आयोग अध्यक्ष और सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से एक मिशनरी द्वारा संचालित अवैध बालिका गृह का निरीक्षण किया। जो बच्चे सड़कों से रेस्क्यू किए गए, उनकी जानकारी सरकार को दिए बगैर और बिना सरकार से लाइसेंस लिए गुपचुप ढंग से इस बालिका गृह को चलाया जा रहा था। इस बालिका गृह में 6 साल से 18 साल तक की 40 से ज्यादा लड़कियों में अधिकांश हिंदू हैं। लेकिन इसके बावजीद यहां उनसे ईसाई धर्म की प्रैक्टिस करवाई जा रही थी।

शिवराज सिंह ने की जांच की मांग

इस मामला के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर लिखा कि भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित बालगिरी से 26 बालिकाओं के गायब होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार से इस पर संज्ञान लेने और प्रीत कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here