Homeदेशक्या आरएलडी नेता जयंत चौधरी भी इंडिया गठबंधकन छोड़ने की तैयारी में हैं ?

क्या आरएलडी नेता जयंत चौधरी भी इंडिया गठबंधकन छोड़ने की तैयारी में हैं ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 
यह गजब की बात है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। यात्रा का मकसद भले ही देश को एक करने के साथ ही सबको न्याय दिलाने की बात पर आधारित है। इसका चुनावी लाभ कांग्रेस को क्या मिलेगा यह देखने की बात है। लेकिन एक बात जो देखने को मिल रही है वह यह है कि राहुल की इस यात्रा के दौरान ही इंडिया गठबंधन के बीच रार और दरार भी हैं।

पहले नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से अलग हुए। फिर ममता बनर्जी मर्ज चल रही है और अब खबर आ रही है कि यूपी में जयंत छुआधरि भी इंडिया  गठबंधन से हटने की तैयारी में हैं। वे बीजेपी के साथ जा सकते हैं।  लोकसभा चुनाव के ऐन पहले उत्तर प्रदेश में सियासी चाल करवट लेने लगी है। यूपी में इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के अनुसार आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी भाजपा के संपर्क में हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर बागपत के छपरौली में होने वाली सभा भी आरएलडी की ओर से कैंसिल कर दी गई है।

सूत्रों की माने तो भाजपा ने जयंत चौधरी के सामने कठिन शर्त रखी है। वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री के साथ जयंत चौधरी की सोमवार 5 फरवरी को देर रात मीटिंग हुई। भाजपा की तरफ से आरएलडी के विलय की शर्त रखी गई है। वहीं जयंत चौधरी ने भाजपा से 7 सीटों की मांग की है। हालांकि फॉर्मूला अभी फाइनल नहीं हुआ है। जल्दी ही अगली मीटिंग होगी। जिसमें पार्टी के विलय या गठबंधन पर फाइनल बातचीत होगी।

इसी बीच जयंत चौधरी ने बागपत के छपरौली में अपना एक बड़ा कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं। 12 फरवरी को पिता अजीत चौधरी की जयंती यही होनी थी। यहां उनकी 12 क्विंटल वजनी प्रतिमा का लोकार्पण होना था। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बुलाना पड़ता। इससे बचने की कोशिश में जयंत चौधरी ने कार्यक्रम ही टाल दिया है

 पिछले महीने समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के बीच गठबंधन हुआ था। गठबंधन के समझौते के मुताबिक सपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 लोकसभा सीटें आरएलडी को देने का वादा किया था। लेकिन सीटों की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की थी। ऐसा माना जा रहा था कि आरएलडी को मिलने वाली सीटें बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर,मथुरा, मेरठ, अमरोहा और कैराना थीं। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में गठबंधन की बधाई देते हुे कहा था जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं।’ सूत्रों के अनुसार अब  सपा और आरएलडी गठबंधन टूट सकता है।

जयंत चौधरी अगर भाजपा के साथ गठबंधन करते हैं। तो इससे इंडिया गठबंधन के साथ-साथ अखिलेश यादव को बहुत बड़ा झटका लगेगा। सपा और आरएलडी ने पिछले कई चुनाव एक साथ लड़े हैं। जयंत चौधरी को सपा ने ही राज्यसभा भेजा था। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने आरएलडी को चार लोकसभा सीटें बागपत, कैराना, मथुरा और अमरोहा देने की बात कही हैं।

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...