Homeदुनियाअब फ्रांस में यूपीआई के जरिए पेमेंट कर पाएंगे भारतीय,एफिल टावर से...

अब फ्रांस में यूपीआई के जरिए पेमेंट कर पाएंगे भारतीय,एफिल टावर से होगी शुरुआत

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भुगतान प्रणाली यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस ( UPI ) के इस्तेमाल को लेकर भारत और फ्रांस के बीच सहमति बनी है,जिसके परिणामस्वरूप अब यहां इसका उपयोग किया जा सकेगा और भारतीय नवाचार के लिए एक बड़ा बाजार खुलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एक कला केंद्र में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही भारतीय पर्यटक एफिल टावर के पास यूपीआई का उपयोग कर रुपए में भुगतान कर सकेंगे।

एफिल टावर से होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की यूपीआई भुगतान प्रणाली के इस्तेमाल को लेकर फ्रांस के साथ एक समझौता हुआ है। इसकी शुरुआत एफिल टावर से की जाएगी और अब भारतीय पर्यटक एफिल टावर में यूपीआई प्रणाली के जरिए रूपये में भुगतान कर सकेंगे। वर्ष 2022 में यूपीआई सेवा प्रदान करने वाली प्रमुख संस्थान नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने फ्रांस की तेज और सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान प्रणाली ‘लायरा’ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था।

फ्रांस में लगेगी तमिल संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा

मोदी मोदी और भारत माता की जय के नारों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ हफ्तों या महीनों में फ्रांस में महान तमिल दार्शनिक तिरुवल्लुवर की एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मोदी ने कहा कि फ्रांस ने स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए दीर्घकालिक 5 साल का वीजा देने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में उड़ने के लिए तेजी से प्रगति कर रहा है।

भारत में निवेश का दिया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज प्रत्येक रेटिंग एजेंसी कह रही है कि भारत एक उज्जवल स्थान है।अब आप भारत में निवेश करें। यही उपयुक्त समय है। जो लोग जल्दी निवेश करेंगे उन्हें उसका लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के साथ कम से कम चार दशक पुराने अपने व्यक्तिगत संबंधों को भी याद किया जब 1981 में वे अहमदाबाद में एलायंस फ्रेकेइस सेंटर के पहले सदस्य बने थे।

प्रधानमंत्री ने दुहराया फ्रांस से अपने संबंधों की बात

प्रधानमंत्री ने कहा फ्रांस से मेरा लगाव काफी पुराना है और में इसे कभी भी भूल नहीं सकता हूं। 40 साल पहले गुजरात के अहमदाबाद में फ्रांस का एक सांस्कृतिक केंद्र शुरू किया गया था।उसी का पहला सदस्य आज आपसे बात कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र और विविधता की जननी है। उन्होंने कहा कि यही हमारी सबसे बड़ी ताकत भी है।भारत में 1 सौ से अधिक भाषाएं है, 1हजार से अधिक बोलियां हैं।इन भाषाओं में प्रतिदिन 32 हजार से अधिक समाचार पत्र प्रकाशित होते हैं।

 

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...