Delhi Flood: दिल्ली में यमुना का विकराल रूप, लालकिला, राजघाट पानी में डूबे,देखें खौफनाक तस्वीरें

0
156

न्यूज डेस्क
देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। लगातार पानी बढ़ रहा है। कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति हो गई है। दिल्ली के की कई प्रमुख सड़कें और मेट्रो स्टेशन जलमग्न हो गए हैं। हालात ये है कि यमुना का पानी लालकिले और आईटीओ तक पहुंच गया है। यमुना का पानी राजघाट तक पहुंच गया और वो देर रात पूरी तरह डूब गया।

देर रात राजघाट की तस्वीरें सामने आईं जिसमें राजघाट पूरी तरह से डूबा हुआ दिखाई दिया। हालांकि यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान के पार है। यमुना के जलस्तर ने पुराने सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार रात 8 बजे तक यमुना का जलस्तर 208.66 दर्ज किया गया। उधर, हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज में जलस्तर बढ़ने के कारण वहां से और पानी छोड़े जाने की आशंका है जिससे दिल्ली में बाढ़ की समस्या और बढ़ेगी। इस कारण दिल्ली में भी स्कूल भी बंद हो गए हैं।


यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

राजधानी की लाइफ लाइन माने जाने वाली दिल्ली मेट्रो के यमुना बैंक पर निकास और प्रवेश गेट से आवागमन अगले आदेश तक पूरी तरह बंद रहेगा। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे पानी की वजह से दिल्ली मेट्रो ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा यमुना नदी पार करते वक्त पुल पर मेट्रो ट्रेन की गति को भी कम करने का फैसला लिया गया है।

राजधानी के ये इलाके सर्वाधिक प्रभावित

दिल्ली का सिविल लाइन्स, यमुना बाजार, निगम बोध घाट, मोनेस्ट्री मार्केट, मजनू का टीला, वजीराबाद, गीता कॉलोनी और शाहदरा बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। दिल्ली में सभी स्कूल कॉलेज रविवार तक बंद कर दिए गए हैं। साथ ही सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया है। जबकि प्राइवेट आफिसों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

दिल्ली में आज भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवाओं के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। जिन इलाको में बरसात की संभावना है, उनमें पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली आसपास के इलाके शामिल हैं। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। एनसीआर में बहादुरगढ़, गुरुग्राम और मानेसर में बारिश का अनुमान जताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here