Homeदेशछत्तीसगढ़ में दिल्ली के CM Arvind Kejriwal ने चुनाव लड़ने का किया...

छत्तीसगढ़ में दिल्ली के CM Arvind Kejriwal ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, क्या बनने से पहले ही बिखर जाएगा INDIA गठबंधन

Published on

विकास कुमार
इंडिया गठबंधन में अब साफ साफ दरार नजर आने लगी है। एकतरफ अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के साथ नजर आते हैं। वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में केजरीवाल कांग्रेस के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हैं। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने अब छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बजा दिया है। छत्तीसगढ़ में केजरीवाल ने एक से बढ़ कर एक लोक लुभावन वादे किए हैं। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि वे हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाएंगे। वहीं, नौकरी मिलने से पहले तक हर बेरोजगार को तीन हजार रुपए महीना भत्ता दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के लिए कई गारंटियों की घोषणा की है। केजरीवाल ने तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया है। केजरीवाल ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी धर्म और जाति के नाम पर राजनीति नहीं करती है।

अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में वादों की बौछार कर दी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए हैं। ऐसे में ये सवाल उठता है कि इंडिया गठबंधन का भविष्य क्या है। अगर केजरीवाल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तो इंडिया गठबंधन बनाने का फायदा क्या हुआ। साफ है कि इंडिया गठबंधन में दरार अभी से नजर आने लगी है। बढ़ते वक्त के साथ इन दरारों के खाई में बदलने का अंदेशा भी जताया जा रहा हैं अगर ऐसा हुआ तो मोदी सरकार के सामने एक बार फिर बिखरा हुआ विपक्ष नजर आएगा।

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this