अतीक के करीबी बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम की संपत्ति खंगाल रहा एलडीए

0
125

बीरेंद्र कुमार झा

माफिया अतीक अहमद के करीबियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस बीच अतीक अहमद का एक करीबी लखनऊ के बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम की संपत्तियां खंगालने के लिए एलडीए ने कमेटी गठित कर दी है। एलडीए द्वारा इस कमिटी को सोमवार तक मोहम्मद मुस्लिम के सभी फ्लैट, कमर्शियल बिल्डिंग और अपार्टमेंट्स का ब्योरा तैयार करने के लिए कहा गया है। एलडीए ऐसे इमारतों की जांच करेगा और जो भी अवैध पाया जाएगा उसके खिलाफ सीलिंग और ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद मुस्लिम की 4 इमारतें चिन्हित

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ स्थित पान दरीबा और चारबाग में मोहम्मद मुस्लिम की कुल 4 इमारतें चिन्हित की गई है।15 मई को अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की तारीख मुकर्रर हो गई है।फिलहाल जांच जारी है।

19 अप्रैल से एसटीएफ कर रही है मोहम्मद मुस्लिम से पूछताछ

गौरतलब है कि 19 अप्रैल से ही एसटीएफ की टीम ने लखनऊ से बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम को उठा लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मोहम्मद मुस्लिम के साथ अतीक अहमद के व्हाट्सएप चैट और असद के दो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसटीएफ ने यह एक्शन लिया है। हालांकि इस फोन कॉल के समय को लेकर अभी प्रमाणिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है।एसटीएफ ऑडियो की जांच करने के साथ बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम से इन बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। ऑडियो के आधार पर उसके माफिया से करेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।

अतीक ने जेल में आकर मिलने की कही थी बात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे व्हाट्सएप चैट में अतीक अहमद कथित तौर पर बिल्डर से कह रहा है कि मैं अभी मरा नहीं हूं , मुझसे जेल में आकर मिलो। मेरे बेटे न डॉक्टर बनेंगे और ना ही वकील बनेंगे, ज्यादा ईडी-ईडी मत करो।अभी तुम्हारे घर पर ईडी ने छापा नहीं मारा है। तुम्हारा कोई पैसा सीज नहीं किया गया है।

मोहम्मद मुस्लिम पर 16 मामले हैं दर्ज

बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम को अतीक अहमद का फाइनेंसर भी कहा जाता है।अब मोहम्मद मुस्लिम का खुद का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी सामने आ चुका है। उसके खिलाफ लखनऊ और प्रयागराज के विभिन्न थानों में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।2007 में मोहम्मद मुस्लिम पर गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है। वहीं लखनऊ में भी मोहम्मद मुस्लिम पर फ्रॉड का केस दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here