Homeदेशगाँधी मैदान में महागठबंधन की ऐतिहासिक रैली ,लाखों की भीड़ में खड़गे...

गाँधी मैदान में महागठबंधन की ऐतिहासिक रैली ,लाखों की भीड़ में खड़गे की हुंकार 

Published on

न्यूज़ डेस्क 

पटना के गाँधी मैदान में आज जो कुछ भी दिखा उस पर यकीन करना मुश्किल है। लाखों की भीड़ ने यह बता दिया ही कि आज भी बड़ी संख्या में बिहार की जनता महागठबंधन के साथ है। वैसे रैली की आयोजन तो राजद की तरफ से किया गया था लेकिन इस रैली में बिहार महागठबंधन के सभी दल मौजूद दिखे। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के साथ ही राहुल गाँधी भी रैली में खूब गरजे। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा कि मोदी जी ने आपसे झूठ बोला है। उन्होंने हर साल दो लाख नौकरी, बैंक खाते में 15 लाख, हर घर पक्का मकान देने का वादा किया था। क्या अब तक आपको यह मिला? मोदी जी झूठों को सरदार हैं। मोदी जी ने पटना को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया, आप सब खुद सच्चाई देख लीजिए। नौकरी नहीं होने के कारण मोदी के स्टेट में 25 हजार लोग पिछले तीन साल में आत्महत्या कर चुके हें। 

खड़गे ने कहा सबको धोखा देना ही मोदी की गारंटी है। तेजस्वी यादव ने आपसे जो वादा किया वह उन्होंने पूरा किया। इंडी गठबंधन वाले जो करते हैं, वही करते हैं। 17 माह में लाखों नौकरी इसका उदाहरण है। संविधान बचाना चाहते हैं तो आप सभी लोग भाजपा को सत्ता से हटा दें। यह आपका काम है देश का संविधान, बचाना और लोकतंत्र बचाना। भाजपा वाले ईडी, आईटी और सीबीआई को लेकर डराने का काम करना चाहते हैं लेकिन हमलोग डरने और झुकने वाले नहीं है। इसलिए तो लालू जी पर इतने केस हैं फिर भी वह सरकार के सामने झुके नहीं। लेकिन, तेजस्वी के चाचा भाजपा की शरण में चले गए। वह कहते हैं कि थोड़े दिन के लिए इधर-उधर गया था। तंज कसते हुए खरगे ने कहा-आपके चाचा मामू की चाय पीने गए हैं। फिर आएंगे। लेकिन, इस बार उनको कभी लेना नहीं। हमलोग 2024 में सबसे ज्यादा सीट लाएंगे और भाजपा को हराएंगे।  

राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में नफरत क्यों फैल रही है। इस देश में नफरत की जगह नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण अन्याय है। युवाओं, किसानों, गरीबों के खिलाफ अन्याय है। मोदी जी केवल दो तीन अरबपतियों के लिए काम करते हैं। उनके लाखों करोड़ों रुपये के कर्ज माफ कर दिए गए। किसानों के कर्ज क्यों नहीं माफ किए जा रहे हैं। एक उद्योगपति के हाथ में हिन्दुस्तान के बंदरगाह, रेलवे, रक्षा को पकड़ा दिया है।    

उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में 50 प्रतिशत आबादी 50 प्रतिशत है। दलितों की 15 प्रतिशत, आदिवासियों को आठ प्रतिशत आबादी है। अब देखिए 73 प्रतिशत में हिन्दुस्तान की बड़ी कंपनियों की लिस्ट निकालइए, इसमें से एक भी आदमी आपको नहीं मिलेगा। बड़े-बड़े प्राइवेट अस्पतालों में इन 73 प्रतिशत से एक भी नहीं मिलेगा। पहले पब्लिक सेक्टर में गरीबों को नौकरी मिल जाती थी। मगर नरेंद्र मोदी ने सारे रास्तेे बंद कर दिए। सेना में अग्निवीर लागू कर दिया। पहले बार इस देश में दो तरीके के शहीद होंगे।  

राहुल ने कहा कि एक शहीद होता तो उसे पेंशन समेत सारे सुविधाएं मिलेंगे। दूसरा शहीद होगा तो उसको न पेंशन मिलेगा और न शहीद का दर्जा मिलेगा। एक तरफ पाकिस्तान और चाइना के सैनिक सालों भर ट्रेनिंग लेते हैं। वहीं दूसरे तरह हमारे मोदी जी कुछ माह की ट्रैनिंग देकर उनको बॉर्डर पर खड़ा कर देते हैं। यह अन्याय है। हमलोग भाजपा और आरएसएस से नहीं डरते हैं। हमलोग भाजपा और आरएसएस को यहां से हटाकर इंडी गठबंधन की सरकार बनाएंगे।
 

रैली को अखिलेश यादव ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि  यह जो परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं, मैं उन भाजपा वालों से कहना चाहता हूं कि वह संकल्प लें कि किसी परिवार वाले को टिकट नहीं देंगे। और, संकल्प लें किसी परिवारवालों से वोट लेने नहीं जाएंगे। गांधी मैदान में यह जो जोश दिख रहा है, यही बदलाव लाएगा। जो भाजपा को हराएगा। पहली सूची भाजपा की आ गई। उसमें बिहार बाहर है। इसलिए वह बिहार से वह बाहर जाने वाले हैं। यूपी वाले भी बाहर जाने वाले हैं।

Latest articles

सिकंदर से पहले ईद पर इन फिल्मों से ईदी दे चुके हैं सलमान खान, दबंग से सुल्तान तक रही थीं ब्लॉकबस्टर

सलमान खान की फिल्मों का फैंस को हमेशा से इंतजार रहता है।भाईजान ईद के...

IPL 2025 ओपनिंग सेरेमनी में दिशा पाटनी , श्रेया घोषाल और करण औजला ने बांधा समा

इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 का बिगुल बज गया है, इसकी शुरुआत ईडन...

जानें क्या है ट्रंप का ‘गोल्ड कार्ड’, जिससे मालामाल होगा US

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में गोल्ड कार्ड वीजा की घोषणा की...

डिजिटल मैंडेट की सीमाएं: मौलिक अधिकार और भारत सरकार

यह स्पष्ट है कि भारत सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अधिक डिजिटल तकनीक को बढ़ावा...

More like this

सिकंदर से पहले ईद पर इन फिल्मों से ईदी दे चुके हैं सलमान खान, दबंग से सुल्तान तक रही थीं ब्लॉकबस्टर

सलमान खान की फिल्मों का फैंस को हमेशा से इंतजार रहता है।भाईजान ईद के...

IPL 2025 ओपनिंग सेरेमनी में दिशा पाटनी , श्रेया घोषाल और करण औजला ने बांधा समा

इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 का बिगुल बज गया है, इसकी शुरुआत ईडन...

जानें क्या है ट्रंप का ‘गोल्ड कार्ड’, जिससे मालामाल होगा US

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में गोल्ड कार्ड वीजा की घोषणा की...