Homeदेशएक रोटी से नहीं भरता पेट,कम से कम दो तो दीजिए,जीतन राम...

एक रोटी से नहीं भरता पेट,कम से कम दो तो दीजिए,जीतन राम मांझी का प्रेशर पॉलिटिक्स

Published on

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को अनुचित जातिऔर अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग दिया गया है। जीतन राम मांझी ने इसे लेकर सवाल उठाया है। हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एक बार फिर बीजेपी- जदयू पर दबाव बनाते हुए कहा कि हमारा एक रोटी से पेट नहीं भरता है, कम से कम दो रोटी तो दीजिए। जीतन राम मांझी का कहना है कि हमारा एक रोटी से पेट नहीं भरता है तो हम दो-तीन रोटी की मांग करेंगे, कम से कम दो रोटी तो देंगे। गरीबों के लिए काम करना है।हमको अच्छा विभाग भी चाहिए।अपने नेता से इसके लिए मांग रखे हैं।जीतन राम मांझी के इस मांग पर ध्यान दिया जाए तो बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले यह इनका एक बड़ा प्रेशर पॉलिटिक्स है, जो जेडीयू- बीजेपी को परेशान कर इन्हें लाभ पहुंचा सकता है।

जीतन राम मांझी ने नीतीश से मांगा पद निर्माण विभाग

अपने बेटे संतोष सुमन को मिले एससी – एसटी कल्याण विभाग को लेकर जीतन राम मांझी ने इसे मुद्दा बनाते हुए अपना असंतोष जाहिर किया है। जीतन राम मांझी ने हम कोटे से मंत्री बने संतोष सुमन को एससी-एसटी कल्याण विभाग मिलने पर गया में खुलेमंच से कहा कि मैं जब मंत्री था तब मुझे भी यही विभाग मिला था और अब मेरे बेटे संतोष को भी यही विभाग मिलता है। उन्होंने सवाल किया किया कि क्या पथ निर्माण और भवन निर्माण विभाग का काम हम लोग नहीं कर सकते हैं? मुझे इस बात का दुख है।

महत्वपूर्ण विभाग चाहता है हम पार्टी

दरअसल बिहार की सियासत में इस समय दांव – पेंच से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। हम पार्टी की कोशिश है की नई सरकार में एक महत्वपूर्ण विभाग लिया जाए या एक और मंत्री की मांग को आगे बढ़ाया जाए,क्योंकि जीतन राम मांझी के बारे में चर्चा होती रही है कि वह महागठबंधन खेमे के संपर्क में भी हैं। ऐसी खबरें बार-बार आई और मंत्री संतोष सुमन ने इन खबरों को खारिज किया।

संतोष सुमन को देनी पड़ी सफाई

रविवार देर शाम भी एक चर्चा सामने आई थी कि जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नई सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की चर्चा इतनी ज्यादा होने लगी कि बाद में खुद संतोष सुमन ने ट्वीट करके कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और मैं एनडीए के साथ हूं। चर्चाएं कई तरह की हो रही है।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...