Homeदेशआप नेता आतिशी ने ईडी पर लगाए गंभीर आरोप

आप नेता आतिशी ने ईडी पर लगाए गंभीर आरोप

Published on

न्यूज़ डेस्क
एक तरफ दिल्ली में आप के कई नेताओं पर ईडी की छापेमारी चल रही है वही दूसरी तरफ आप नेता आतिशी ने ईडी पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। जिस तरह के आरोप ईडी पर लगाए गए हैं उससे साफ़ है कि ईडी की कहानी भी सही नहीं है और वह सामने वालों को किसी भी तरह से दोषी ठहराने के लिए ही काम।            

बता दें कि एक दिन पहले आतिशी ने कहा था कि वह मंगलवार को ईडी को लेकर बड़ा खुलासा करेंगी। उन्होंने आज प्रेस से बात करते हुए ईडी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। आतिशी सिंह ने एक केस का जिक्र करते हुए कहा कि मैं आपको एक ऐसी सच्चाई बताने जा रही हूं, जिससे आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
       
आतिशी ने कहा, “जब एक आरोपी ने कुछ दिन पहले कोर्ट में एक याचिका डाली और कहा कि मुझे सीसीटीवी फुटेज चाहिए तो क्या हुआ। आरोपी ने याचिका क्यों डाली? क्योंकि जो आरोपी हैं उनका एक सरकारी गवाह से आमना-सामना करवाया गया। इस आमने-सामने में सवाल जवाब हुए। बयान दिए गए। आरोपी द्वारा स्टेटमेंट दिए गए और सरकारी गवाह द्वारा भी दिए गए। इस पूरी प्रक्रिया में उस कमरे में एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। यह पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में की गई।”
       
आतिशी ने आगे कहा, “लेकिन जब वह स्टेटमेंट कोर्ट में जमा कराई गई तो आरोपी ने देखा कि जो बात कमरे के अंदर हुई थी। जो बात कागज पर आई है वह दोनों अलग-अलग हैं। और इसीलिए इस केस के उस आरोपी ने सीसीटीवी फुटेज के लिए कोर्ट में एक याचिका डाली। जब ईडी ने वह फुटेज दी तो उन्होंने उस फुटेज का ऑडियो डिलीट कर दी। सिर्फ वीडियो फुटेज दी गई। ऑडियो डिलीट कर दी गई। वास्तविक तौर पर उस कमरे में क्या बात हुई इस पूरे सबूत को ईडी द्वारा डिलीट कर दिया गया।”

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this