Homeदेशघोसी उपचुनाव : मतगणना जारी ,सपा और बीजेपी की साँसे हैं अटकी 

घोसी उपचुनाव : मतगणना जारी ,सपा और बीजेपी की साँसे हैं अटकी 

Published on

- Advertisement -


न्यूज़ डेस्क 

घोसी उपचुनाव में  की  प्रतिष्ठा दाव पर लग गई है। दोनों दलों ने इसे प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है। इस जीत या हार से किसको क्या मिलेगा यह कोई नहीं जानता केवल जनता के बीच एक मैसेज देने की कहानी भर है। बीजेपी चाहती है कि यह चुनाव वह जीतकर लोगों को यह मैसेज दे कि विपक्षी गठबंधन की पूरी ताकत के बाद भी उसने सपा को हरा दिया। और उधर सपा भी ऐसा ही कुछ मैसेज देना चाह रही है कि नए गठबंधन के सामने एनडीए नहीं टिक सकता। गजब की कहानी है। एक तरफ सीएम योगी की प्रतिष्ठा फांसी हुई है तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव के मान सामान से इस उपचुनाव को जोड़ दिया गया है।            
       उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी उप चुनाव के रण का आज परिणाम आएगा। मतगणना शुरू हो गई है। इस चुनावी दंगल में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि मुख्‍य मुकाबला भाजपा के दारा सिंह और सपा के सुधाकर सिंह के बीच है।
                      इस क्षेत्र में पिछले चार चुनावों दो बार सपा, तो 2 बार बीजेपी ने बाजी मारी है। पांच सितंबर को मतदान में चार लाख से अधिक वोटरों में से लगभग 50 फीसदी ने मतदान किया था। आठ बजे से वोटों गिनती शुरू कर दी गई। सबसे पहले यहां पोस्टल बैलेट से किए गए मतदान की गिनती की जा रही है। इनका रिजल्ट नौ बजे से पहले आने की संभावना है।
                     मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी। इसकी मानीटरिंग एसपी जहां खुद कर रहे हैं, तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था एएसपी के कंधे पर है। कलेक्ट्रेट परिसर के प्रथम व द्वितीय तल पर 14 टेबलों पर मतों की गिनती हो रही है। इसके लिए 19 मतगणना टीमें लगाई गई हैं। साथ ही तीन टीमें रिजर्व रखी गई हैं। इसे लेकर कलेक्ट्रेट परिसर की पूरी तरह से नाकेबंदी की गई है।
                         मतगणना स्थल कलेक्ट्रेट पर भारी पुलिस की व्यवस्था की गई है। यहां एक अपर पुलिस अधीक्षक, तीन सीओ, 20 निरीक्षक, 376 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 106 महिला आरक्षी, तीन-तीन कंपनी सीएपीएफ/पीएससी, अर्धसैनिक बल व जनपदीय पुलिस/पीएससी बलों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के अनुसार, जनपद में धारा 144 लागू है। यदि कोई बाहरी व्यक्ति मतगणना स्थल के आसपास अनाधिकृत रूप से पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध समुचित वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
                                   जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मतगणना में पारदर्शिता बरती जाएगी। मतगणना परिणाम के पल-पल के गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पूरा कलेक्ट्रेट परिसर सुरक्षा घेरे में रहेगा। गौरतलब हो कि करीब 16 माह में सपा से विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान विधानसभा पहुंचेंगे या नहीं यह आज तय हो जाएगा। घोसी विस उपचुनाव का परिणाम एनडीए व विरोधी दलों के आइएनडीआइए गठबंधन का भविष्य तय करेगा।

Latest articles

मध्यप्रदेश में राहुल गाँधी ने किया शिवराज सरकार पर हमला ,कहा -एमपी  देश में भ्रष्टाचार का एपिसेंटर!

न्यूज़ डेस्क मध्यप्रदेश के शाजापुर के पोलायकला में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस...

मनोज झा और आनंद मोहन के ठाकुर विवाद पर तेजस्वी यादव का आया रिएक्शन

बीरेंद्र कुमार झा आरजेडी सांसद मनोज झा की ठाकुरों को लेकर राज्यसभा में की गई...

भारतीय सेना को मिलेंगे 156 प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर,पाक -चीन सीमा पर होगी तैनाती !

न्यूज़ डेस्क भारतीय वायुसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होने वाला है। वायु सेना एचएएल...

हमारे पूर्वज हिंदू थे, बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने ओवैसी को भी लपेटा

बीरेंद्र कुमार झा बिहार के सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद उल्लाह ने मुसलमान को...

More like this

मध्यप्रदेश में राहुल गाँधी ने किया शिवराज सरकार पर हमला ,कहा -एमपी  देश में भ्रष्टाचार का एपिसेंटर!

न्यूज़ डेस्क मध्यप्रदेश के शाजापुर के पोलायकला में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस...

मनोज झा और आनंद मोहन के ठाकुर विवाद पर तेजस्वी यादव का आया रिएक्शन

बीरेंद्र कुमार झा आरजेडी सांसद मनोज झा की ठाकुरों को लेकर राज्यसभा में की गई...

भारतीय सेना को मिलेंगे 156 प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर,पाक -चीन सीमा पर होगी तैनाती !

न्यूज़ डेस्क भारतीय वायुसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होने वाला है। वायु सेना एचएएल...