Homeदेशगाजियाबाद वाले सांसद बीके सिंह होंगे जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ,मनोज सिन्हा...

गाजियाबाद वाले सांसद बीके सिंह होंगे जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ,मनोज सिन्हा लड़ेंगे चुनाव !

Published on

न्यूज़ डेस्क

 केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ी खबर असामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के सांसद जनरल बीके सिंह को जम्मू कश्मीर का नया राज्यपाल बनाया जा सकता है। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल अब इस्तीफा देंगे। जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने उन्हें यूपी के गाजीपुर से चुनावी मैदान में उतरने को कहा है।

 बता दें कि मनोज सिन्हा ने 7 अगस्त, 2020 को जम्मू-कश्मीर में उप-राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला। वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के मूल निवासी हैं और मई 2014 से मई 2019 तक नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी थे। वह रेल और संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे।

हालांकि, भाजपा ने अभी तक उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं, जिनमें गाजीपुर भी शामिल है, जो 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा के पास गई थी। इस सीट पर बसपा के अफजाल अंसारी ने चुनाव लड़ा था, जिन्होंने 2019 में मनोज सिन्हा को हराया था।

मनोज सिन्हा इस सीट से तीन बार सांसद रहे  हैं और वे 1996, 1999 और 2014 में जीते थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में, सिन्हा ने इस सीट पर समाजवादी पार्टी की शिवकन्या कुशवाह को हराया, हालांकि, वह अंसारी से हार गए।        

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में गाजीपुर सीट से मैदान में उतार सकती है। हालांकि, राज्य राजभवन के सूत्रों ने पूरे मामले पर चुप्पी साधते हुए दबी जुबान में यह जरूर कहा कि राजभवन में हलचल और तैयारियां तेज हैं।      

सूत्रों ने दावा किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह को जम्मू-कश्मीर का उप राज्यपाल बनाया जा सकता है। फिलहाल, दोनों घटनाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Latest articles

अगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस – यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने के आसार

    पीएम मोदी के अगले महीने अगस्त में यूक्रेन दौरा करने की बात सामने आ...

आखिर प्रियंका गाँधी ने गाजा में इजरायल के हमले की निंदा क्यों की है ?

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नेगाजा में मारे जा रहे निर्दोष लोगों पर चिंता...

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ ,तीन जवान जख्मी !

न्यूज़ डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है,...

क्या झारखंड को भी बांटने की तैयारी की जा रही है ?

अखिलेश अखिल पिछले दिन पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से को काटकर एक अलग प्रदेश या...

More like this