Homeदेशभारत भारतमंडपम में स्वागतम जी - 20 देश का आज से महाजुटान,...

भारत भारतमंडपम में स्वागतम जी – 20 देश का आज से महाजुटान, जाने मिनट टु मिनट का प्लान

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

विश्व के सबसे प्रभावशाली समूह जी-20 के शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए हमारा देश तैयार है। यह नया भारत है जो सबसे कठिन दौर में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। असहमतियों के दौर में सहमति और समाधान पर जोर दे रहा है। वसुधैव कुटुंबकम और अतिथि देवो भव की अपनी शाश्वत रीति, नीति पर आगे बढ़ते हुए नया भारत दुनिया भर के दिग्गजों का स्वागत कर रहा है।

शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंच चुके है ज्यादातर राष्ट्राध्यक्ष

दुनिया के सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के संगठन की बैठक के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ,ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किसीदा समेत ज्यादातर राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच चुके हैं।शिखर सम्मेलन में समावेशी आर्थिक विकास, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ,जलवायु वित्त पोषण से जुड़े मुद्दों पर ग्रहण चर्चा होगी। इस सम्मेलन में 40 देश के नेता एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। चीन और रूस के राष्ट्राध्यक्ष स्वयं शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन उनके प्रतिनिधि यहां मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया भरोसा

दुनिया के दिग्गज प्रतिनिधियों की मेजबानी से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताया है कि जी-20 शिखर सम्मेलन से संतुलित और समावेशी विकास की नई राह तय होगी।लैंगिक समानता,महिला सशक्तिकरण, दुनिया में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों को भी गति मिलेगी।

G20 शिखर सम्मेलन का पहला दिन (9 सितंबर) का कार्यक्रम

9:30 बजे – 10:30 बजे- शिखर सम्मेलन स्थल यानी कि भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधि मंडलों के प्रमुखों का आगमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सभी का स्वागत।
10:30 बजे – 13:30 बजे पहला सत्र होगा। इसके बाद लंच का कार्यक्रम।
13:30 बजे – 15:00 तक भारत मंडपम में द्विपक्षीय बैठकें होंगी।
15:00 बजे – 16:45 दूसरे सत्र का आयोजन।इसके बाद सभी अपने-अपने होटल लौटेंगे।
19:00 बजे – 20:00 बजे डिनर के लिए नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन होगा और ग्रुप फोटो खींची जाएगी।
20:00 बजे स- 21:15 बजे डिनर पर बातचीत
21:10 बजे – 21:45 बजे जी – 20 देश के नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का भारतमंडपम में जूटान।

G20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन (10 सितंबर)

8:15 बजे – 9:00 बजे राजघाट पर नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन, राजघाट पर लीडर्स लॉन्च के अंदर शांति दीवार पर हस्ताक्षर करेंगे।
9:00 बजे – 9:20 महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम, महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीतों का लाइव प्रदर्शन।
9:20 बजे से जी-20 देश के नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख लीडर्स लॉन्च में जाएंगे और अलग-अलग काफिले में भारतमंडपम के लिए प्रस्थान करेंगे।
9:40 स- 10:15 बजे भरत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधि मंडल प्रमुखों का आगमन होगा।
10 15 बजे स- 10:28 बजे भरत मंडपम में वृक्षारोपण समारोह।
10:30 बजे – 12:30 बजे तीसरे सत्र की शुरुआत।

गांधी जी का वंचितों और कतार के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने कि सोच प्रेरणादायक

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक्स पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि वंचितों और कतार के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के उनके मिशन का अनुकरण करना महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि हम हरित विकास समझौते की प्रगति में तेजी लाना चाहते हैं।तकनीकी परिवर्तन और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे जैसे भविष्य के क्षेत्र को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

वसुधैव कुटुंबकम्,कल्याणकारी सोच

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की जी – 20 की अध्यक्षता वसुदेव कुटुंबकम थीम पर आधारित है, यानी एक धरती,एक परिवार और एक भविष्य!भारत का मानना है की पूरी दुनिया एक परिवार है और सब के साझा हित और चिंताएं हैं।भारत ने ग्लोबल साउथ की चिताओं को प्रमुखता से उजागर किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिखर सम्मेलन में एक पृथ्वी, एक परिवार,एक भविष्य विषय पर सत्र होगा।

सकारात्मक बदलाव की उम्मीदें

शिखर सम्मेलन से पहले जी – 20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि हम चाहते हैं कि दुनिया जलवायु करवाई और जलवायु वित्त पोषण के संदर्भ में हरित विकास का नेतृत्व करें।पृथ्वी की सतह के वैश्विक तापमान में 1.15 डिग्री की वृद्धि हुई है। वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभागों के सचिव अजय सेठ ने कहा कि उम्मीद है कि पिछले 9 महीने में हुई बातचीत पर विश्व के नेतागण सकारात्मक रूप से विचार करेंगे।

 

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...