बीरेंद्र कुमार झा
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी कर रहे नए विपक्षी गठबंधन इंडिया की मंगलवार को पहली अग्नि परीक्षा होने जा रही है। 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे हो चुनाव के लिए मंगलवार को वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी का एकजुट होकर मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के लिए यह एक अहम पड़ाव हो सकता है।
विपक्षी गठबंधन इंडिया उत्तर प्रदेश की घोसी, झारखंड की डुमरी, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्स नगर और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर संयुक्त रूप से मुकाबला कर रहा है। जबकि पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली विधान सभा उपचुनाव में गठबंधन के घटक दल ही की एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
घोसी सीट
उत्तर प्रदेश की घोषणा सीट समाजवादी पार्टी की विधायक और ओबीसी नेता दारा सिंह चौहान की इस्तीफा के बाद खाली हुई थी। वे समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने दारा सिंह चौहान को मैदान में उतारा है, जबकि एसपी उम्मीदवार सुधाकर सिंह को कांग्रेस और बंद दलों ने समर्थन दिया है। गौरतलब है की दारा सिंह चौहान योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले पिछली भाजपा सरकार में मंत्री थे उन्होंने 12 जनवरी 2022 को मंत्री परिषद इस्तीफा दे दिया था और एसपी में शामिल हो गए थे।
पुथुपल्ली विधानसभा सीट
केरल के कोट्टायम जिला के पुथुपल्ली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7:00 बजे से मतदान जारी है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वूमेन चांदी के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच का मुकाबला माना जा रहा है।
डुमरी विधानसभा सीट
झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट सत्तारूढ़ झामुमो गठबंधन के पूर्व शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के करण खाली हुई थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को पहले अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया और अब उसे विपक्षी गठबंधन इंडिया के तहत चुनाव मैदान में उतारा है।यहां इनका मुकाबला एनडीए गठबंधन के यशोदा देवी से है।
धूपगढ़ी विधान सभा सीट
पश्चिम बंगाल में धूपगढ़ी विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी, बीजेपी और कांग्रेस समर्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
धनपुर और बॉक्सनगर सीट
त्रिपुरा के धनपुर और बॉक्स नगर विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व किया है। मुख्य विपक्षी दल त्रिपुरा मोथा और कांग्रेस ने इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं दिया है। त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस ने लोगों से इन दो सीटों पर विपक्षी गठबंधन इंडिया के उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह किया।