Homeदेशपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर मानहानि मामले में आरोप तय ,बढ़ेगी...

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर मानहानि मामले में आरोप तय ,बढ़ेगी सिंह की मुश्किलें !

Published on

न्यूज़ डेस्क

खबर मिल रही है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि के एक मामले ने जिला ेएवं सत्र न्यायलय ने आरोप तय कर दिए हैं। यह मानहानि का मामला बीजेपी नेता और प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दायर किया था।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने जुलाई 2014 को एक बयान दिया था, जिसमें तत्कालीन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी के महामंत्री विष्णु दत्त शर्मा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आरएसएस और व्यापमं की बीच बिचौलिए की भूमिका निभाई थी। इसी को लेकर शर्मा ने प्रकरण दर्ज कराया था। सिंह पर धारा 500 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ। अब मन जा रहा है कि सिंह की मुश्किलें बढ़ेगी। जिस तरह की राजनीति देश में चल रही है उसको देखते हुए दिग्विजय सिंह की परेशानी बढ़ सकती है।
बता दें कि हाल में ही मानहानि के मामले में ही राहुल गाँधी को दोषी माना गया और फिर उन्हें दो साल की अधिकतम सजा भी दी गई। इसके बाद जनप्रतिनिधि कानून के मुताबिक राहुल गाँधी को अपनी सांसदी से भी हाथ धोना पड़ा। राहुल गाँधी केरल के वायनाड से सांसद थे।
बता दें कि शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा था कि सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सामने उनके विरुद्ध आरोप लगाते हुए कहा था कि शर्मा एबीवीपी के महामंत्री रहे हैं, उनके द्वारा आरएसएस और व्यापमं के बीच में बिचौलिए का काम किया गया है, जिसका प्रकाशन समाचार पत्रों में हुआ था, जिसको आमजन द्वारा पढ़ा गया एवं आम जनता के बीच में उनकी उक्त आरोपों के कारण छवि धूमिल हुई थी।
बीजेपी के मीडिया विभाग के प्रमुख लोकेंद्र पाराशर ने बताया है कि भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा द्वारा दायर किए गए मानहानि मुकदमे में दिग्विजय सिंह पर भारतीय दंड विधान की धारा 500 के आरोप अदालत में तय हो गए हैं। उन्होंने बताया है कि दिग्विजय सिंह द्वारा शर्मा के ऊपर झूठे आरोप लगाए थे, जबकि शर्मा आज तक न तो किसी एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए गए, न उनको कोई समन हुआ है और न ही उनका व्यापमं के मामले से कोई संबंध था।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this