कोर्ट में सरेंडर करेंगे डोनाल्ड ट्रंप, पहली बार किसी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर चलेगा मुकदमा

0
153

बीरेंद्र कुमार झा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को न्यूयार्क पहुंचे हैं। एडल्ट स्टार स्टोर्मी डैनियल को भुगतान मामले में डोनाल्ड ट्रंप आज कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे जिन पर आपराधिक अभियोग लगाया गया है।

ट्रंप पर एडल्ट स्टार को चुपके से पैसे देने का आरोप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को अपने शहर मार ए लागो से प्राइवेट प्लेन के जरिए न्यूयार्क पहुंचे हैं।इसके बाद अब वे मंगलवार को मैनहट्टन की एक अदालत में पेश होंगे।डोनाल्ड ट्रंप पर औपचारिक रूप से 2016 ईस्वी के चुनाव अभियान के दौरान एक एडल्ट स्टार स्टोर्मी डैनियल को चुपके से पैसे देने का आरोप लगाया गया है।

राष्ट्रपति की पेशी को लेकर सुरक्षा की व्यवस्था कड़ी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पेशी से पहले कोर्ट परिसर के बाहर के साथ-साथ ट्रंप टावर के आसपास भी कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।जगह-जगह पर बैरिकेट्स के साथ-साथ कटीले तार भी लगाए गए हैं। इससे पहले न्यूयार्क के मेहर ऐडम्स ने चेतावनी दी थी कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐतिहासिक अभियोग के वक्त हिंसक रूप से विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा सकता है। वही इन सब मामलों पर डोनाल्ड ट्रंप के वकील जो टैकोपीना ने कहा कि यह सब हवा में है। टैकोपीना ने कहा कि ट्रंप लड़ाई के लिए कमर कस रहे हैं। वे न्यायालय में अपने ऊपर लगे आरोपों पर बेगुनाह होने की दलील देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here