पश्चिम बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर शुरू हुआ झड़प अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल रामनवमी को शुरू हुई हिंसक झड़प पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में जारी है। हावड़ा हुगली और फिर रिसड़ा में कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का काम किया। आज राज्यपाल सीवी आनंद बोस प्रभावित इलाका का जायजा लेने हुगली जिले के रिसड़ा पहुंचे और वहां का जायजा लिया। गौरतलब है कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस जी-20 की बैठक के लिए राज्य के उत्तरी हिस्से में पहाड़ी शहर दार्जिलिंग गए हुए थे। वहां से वे हिंसा प्रभावित हुगली जिला के रिसड़ा और श्रीरामपुर का जायजा लेने पहुंसे।
क्या है पूरा मामला
रामनवमी जुलूस के दौरान पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में शुरू हुआ हंगामा अभी भी वहां कई इलाकों में जारी है। रविवार की शाम कृष्णा में कुछ असामाजिक तत्वों ने एक मस्जिद के बाहर रामनवमी की रैली पर हमला कर दिया था प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रैली में बीजेपी के कई विधायक और नेता शामिल थे आरोप लगाया गया कि इस पथराव में बीजेपी विधायक समेत कई लोग घायल हुए थे बीजेपी नेताओं की कार में भी तोड़फोड़ की गई थी वही इससे पहले शुक्रवार को हावड़ा में रामनवमी जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प हुई थी इसके बाद हिंसा की घटनाएं कई अन्य जगहों पर भी देखी गई कई जगहों से वाहनों में आगजनी और दुकानों तथा ऑटो रिक्शा में तोड़फोड़ की खबर भी सामने आ रही थी श्रीरामपुर के कुछ हिस्सों में भी तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थी जिसके बाद वहां निषेधाज्ञा लगा दी गई और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थी।

