HomeदेशDisha Salian Case: दिशा सालियान मामले में SIT जांच से उद्धव गुट...

Disha Salian Case: दिशा सालियान मामले में SIT जांच से उद्धव गुट में टेंशन

Published on

विकास कुमार
महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोर शोर से हो रही है कि सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच के लिए सरकार एक विशेष जांच दल का गठन कर सकती है। सरकार के इस फैसले से उद्धव ठाकरे की चिंता बढ़ गई है। एसआईटी से दिशा सालियान की संदिग्ध मौत में आदित्य ठाकरे की संलिप्तता की जांच करने की उम्मीद है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से एक हफ्ते पहले मलाड में दिशा सालियान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

मुंबई पुलिस अब दिशा सालियान केस की एसआईटी से जांच की घोषणा कर सकती है। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक सचिन अहीर ने कहा कि पार्टी किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार है। उनके सहयोगी सुनील प्रभु ने एसआईटी की आलोचना की है। प्रभु का कहना है कि सरकार विपक्षी नेताओं से ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ ले रही है। वहीं बीजेपी विधायक नितेश राणे ने सालियान मामले को गंभीर बताया है। राणे ने कहा कि दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।

वहीं नितेश राणे का कहना है कि महा विकास अघाड़ी सरकार दिशा सालियान मामले में ढाई साल तक चुप रही और सालियान मामले की एसआईटी जांच का आदेश देने में विफल रही। वहीं संजय राउत ने राज्य सरकार पर हमला किया है। राउत का कहना है कि सरकार इस मामले में सफल नहीं होगी क्योंकि मुंबई पुलिस पहले ही जांच कर चुकी है। हालांकि एसआईटी की जांच के बाद ही पता चलेगा कि आदित्य ठाकरे पर लगे आरोप कितने गंभीर हैं।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this