HomeदेशDheeraj sahu के घर अब 'सोने का भंडार' तलाश रही आयकर विभाग...

Dheeraj sahu के घर अब ‘सोने का भंडार’ तलाश रही आयकर विभाग की टीम, घर और कैंपस में जिऑफिजिकल इंस्ट्रूमेंट से की गई जांच

Published on

विकास कुमार
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से पहले तीन सौ 53 करोड़ रुपए का भारी भरकम जखीरा बरामद हुआ। अब आयकर विभाग की टीम उनके घर की जमीन खोदने की तैयारी कर रही है। मशीन के जरिए जांच कर जमीन के अंदर छिपे ज्वैलरी,सोने के खजाने और दूसरे सामानों की तलाश की जा रही है। आयकर विभाग के अफसरों को शक है कि धीरज साहू ने इससे कई गुना बड़ा खजाना छिपा रखा है, इसलिए अब आयकर विभाग की टीम धीरज साहू के रांची वाले घर की जमीन खोदने की तैयारी कर रही है। आयकर विभाग की टीम जियो सर्विलांस सिस्टम मशीन के जरिए घर की जमीन की तलाशी कर रही है। छापेमारी के दौरान मिली अकूत संपत्ति के सामने आने के बाद आयकर विभाग की टीम की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उन्हें लगता है कि धीरज साहू के घर की जमीन के नीचे भी खजाना छिपा हो सकता है।

रांची के सुशीला निकेतन में मंगलवार देर शाम नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई थी। माना जा रहा है कि सुशीला निकेतन में भी टीम को काफी मात्रा में कैश मिले हैं। जिसे गिनने के लिए मशीन लाया गया। यही नहीं टीम मंगलवार को ही जिऑफिजिकल इंस्ट्रूमेंट के साथ सुशीला निकेतन पहुंची थी। इस मशीन से घर में जमीन के अंदर छिपाए गए सोना जवाहरात की तलाश की जाती है। बताया जा रहा है कि जिऑफिजिकल इंस्ट्रूमेंट से पूरे कैंपस की जांच की गई है। जिऑफिजिकल इंस्ट्रूमेंट की जांच में क्या कुछ निकला है अभी इसकी जानकारी बाहर नहीं आ पाई है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this