धोनी आईपीएल में होंगे शामिल! खुद ही किया खुलासा

0
207

 

 

आईपीएल के 2025 के सीजन में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिर से नजर आ सकते हैं। धोनी ने गोवा में आयोजित एक प्रचार कार्यक्रम में इस बात के संकेत दिए हैं। धोनी ने पिछले सत्र में रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपने के बाद काफी निचले क्रम में बल्लेबाजी की थी।इससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थी।आईपीएल समिति ने नियमों में ढील देते हुए इस बार 5 खिलाड़ियों को रीटेन करने की छूट दे दी है। ऐसे में चेन्नई अपने इस स्टार खिलाड़ी को जरूर रीटेन करना चाह रही है। पिछले सप्ताह चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के सी विश्वनाथन ने भी कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि धोनी आगामी सत्र में खिलाड़ी के तौर पर टीम का हिस्सा होंगे।

आईपीएल में सभी फ्रेंचाइजी को मेगा नीलामी से पहले 31 अक्टूबर तक अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करनी है। इस साल सीएसके द्वारा धोनी को एक अन कैप्ड खिलाड़ी के रूप में बरकरार रखा जा सकता है।एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने गोवा में कुछ दिन पहले आयोजित एक प्रचार कार्यक्रम में कहा, कि मैं अपने आखिरी कुछ वर्षों में जो भी क्रिकेट खेल रहा हूं। उसका आनंद लेना चाहता हूं। माही ने कहा कि मैं खेल का वैसे ही आनंद लेना चाहता हूं जैसे कि बचपन में हम शाम चार बजे बाहर जाते थे और खेलते थे, बस खेल का आनंद लेते थे।जब आप खेल को पेशेवर तौर पर खेलते हैं,तो कई बार उसका लुत्फ उठाना मुश्किल हो जाता है। मैं जो भी करता हूं उसमें भावनाएं और प्रतिबद्धताएं जुड़ी होती हैं, लेकिन मैं अगले कुछ वर्षों तक खेल का आनंद लेना चाहता हूं।

धोनी ने 2023 में बाएं घुटने की सर्जरी कराने के बाद 2024 के आईपीएल सत्र के दौरान निचले क्रम में बल्लेबाजी की। भारत के पूर्व कप्तान ने बताया कि यह निर्णय मुख्य रूप से टी 20 विश्व कप से पहले युवा भारतीय खिलाड़ियों को मैदान में समय बिताने का मौका देने के लिए किया गया था।अगर अन्य लोग अपना काम अच्छा कर रहे हैं, तो मुझे ऊपरी क्रम में आने की जरूरत क्यों है।अगर आप विशेष रूप से पिछले साल (सत्र) के बारे में बात कर रहे हैं, तो टी 20 विश्व कप टीम की घोषणा जल्द ही होने वाली थी।इसलिए हमें उन लोगों को मौका देना होगा। जो राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में थे।इसलिए निचले क्रम मैं जो कर रहा था, उससे मेरी टीम खुश थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here