कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज टली , हाई कोर्ट में फंसा पेंच

0
101

 

 

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और बीजेपी की लोकसभा सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सिख समुदाय ने इस फिल्म का विरोध जताया था और इसकी रिलीज पर धमकी भी दी थी।

कंगना रनौत की फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई और मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया।वहीं अब कंगना की यह फिल्म भारी विवाद के बीच तय तारीख पर रिलीज होने से टल चुकी है। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि मेकर्स सोमवार को इस मामले पर अपनी बात रख सकते हैं।

गौरतलब है कि 6 सितंबर को रिलीज होनी वाली फिल्म इमरजेंसी में
कंगना रनौत ने इस फिल्म में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई हैं। इसके अलावा कंगना ने खुद ही फिल्म’इमरजेंसी’ का डायरेक्शन भी किया है।कंगना की यह अपकमिंग फिल्म 6 सितंबर को सिनमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार थी,लेकिन भारी विवाद के बीच फिलहाल इमरजेंसी तय तारिख पर रिलीज नहीं होगी।

इमरजेंसी फिल्म के ट्रेलर को हालांकि दर्शकों ने काफी पसंद किया था और इसके बाद से फिल्म को लेकर बज बना हुआ था।हालांकि रिलीज डेट नजदीक आते ही फिल्म पर सिख समुदाय ने आपत्ति जता दी। सिख समाज ने आरोप लगाया कि यह फिल्म सिख विरोधी है। कंगना रनौत और मेकर्स को लोगों ने फिल्म को रिलीज न करने की धमकी तक दे डाली थी।

इमरजेंसी का विरोध करते हुए मोहाली निवासी गुरिंदर सिंह और जगमोहन सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हुए दलील दी थी कि पहले फिल्म सिखों के प्रतिनिधियों को दिखाया जाए। इसके बाद फिल्म के खिलाफ लगातार विरोध के स्वर उठे।अकाली दल और एसजीपीसी ⁷ने भी इमरजेंसी की रिलीज का विरोध किया था।

फिल्म इमरजेंसी में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, विशाक नायर अभिनय करेंगे।दर्शकों को फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार करना होगा.
व्यू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here