Homeदेशकांग्रेस नेता उदित राज ने कहा हरियाणा में कांग्रेस और आप एक...

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा हरियाणा में कांग्रेस और आप एक दूसरे का सपोर्ट करेंगे  

Published on

न्यूज़ डेस्क
 कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि भले ही हरियाणा में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन नहीं हो सका है लेकिन दोनों पार्टियां संविधान और लोकतंत्र पर सामान विचार रखते हैं और चुनाव में हम एक दूसरे का समर्थन भी करेंगे। 
उन्होंने कहा लोकतंत्र और संविधान बचाने के मामले में दोनों पार्टियों का एक ही स्टैंड है। अब समझौते की बात हो रही है, अगर हो जाता है तो ठीक है, नहीं भी होता है तो कोई चिंता की बात नहीं है। 

उन्होंने आम आदमी पार्टी के आरोपों पर कहा, “उन्होंने लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी के नेताओं से प्रचार करने के लिए कोई डिमांड नहीं की होगी, अगर करते तो हमारे नेता प्रचार करने के लिए जरूर जाते लेकिन, हमने अपनी मांग रखी थी और मैं खुद अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर भी गया था। इसके बाद उन्होंने मेरे और कन्हैया के पक्ष में प्रचार किया था मगर आप की तरफ से ऐसी कोई पहल नहीं की गई थी।”

उदित राज ने कहा कि उस समय ऐसी धारणा बनाई गई कि और उनके नेताओं ने ये कहा कि अगर एक बार वोट कांग्रेस को मिल गया तो फिर आम आदमी पार्टी को नहीं मिल पाएगा। 

हालांकि, केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के दौरान मेरे समर्थन में प्रचार भी किया मगर उनकी पार्टी के एमएलए और काउंसलर दोनों असुरक्षित थे। उनका मानना था कि अगर मैं, उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से जीत गया तो उनको विधायकी और काउंसलर का चुनाव जीतने में दिक्कत आएगी।

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि उनकी पार्टी के नेताओं के मन में ये सब सवाल उठ रहे थे, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में कोई निर्देश जारी किए हों। मगर उनके स्थानीय नेताओं की यही सोच थी।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this