Homeदेशराहुल गांधी का अमेरिका में हुआ गर्मजोशी से स्वागत,कई मुद्दों पर...

राहुल गांधी का अमेरिका में हुआ गर्मजोशी से स्वागत,कई मुद्दों पर करेंगे बात

Published on

न्यूज़ डेस्क 
राहुल गाँधी तीन दिनों की यात्रा पर आज अमेरिका पहुँच गए हैं। वहां गाँधी का जोरदार स्वागत किया गया है।राहुल गांधी, भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए “सार्थक एवं गहन बातचीत” करेंगे।

राहुल ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डलास में भारतीय प्रवासियों और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों ने गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया, जिससे मैं वास्तव में बहुत प्रसन्न हूं।”

अमेरिका आगमन की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए राहुल ने कहा, “मैं इस यात्रा के दौरान सार्थक चर्चाओं और गहन बातचीत में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं, जिससे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।”

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल का डलास फोर्ट वर्थ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर “गर्मजोशी और उत्साह” से स्वागत किया गया।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पिछले हफ्ते कहा था कि राहुल अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर नहीं आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें कैपिटल हिल में विभिन्न लोगों से ‘व्यक्तिगत तौर’ पर बातचीत करने का मौका मिलेगा।

पित्रोदा ने कहा था, “राहुल राष्ट्रीय प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ बातचीत करेंगे, वह थिंक टैंक के लोगों से मिलेंगे और जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में लोगों से मुखातिब होंगे, जिसका वाशिंगटन में भी उतना ही महत्व है।”

राहुल गांधी 8 से 10 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। यह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संभालने के बाद उनकी पहली अमेरिकी यात्रा है। इस दौरान, वह जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय और टेक्सास यूनिवर्सिटी में लोगों के साथ संवाद करने के साथ ही वाशिंगटन और डलास में कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this