Homeदेशराहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज, राफेल की बदौलत मिला...

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज, राफेल की बदौलत मिला बैस्टिल डे परेड का टिकट

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की यात्रा पूरी कर अब यूएई पहुंच चुके हैं। फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। भारतीय वायुसेना के तीन राफेल जेट फ्लाई पास्ट में फ्लैट जेट में शामिल हुए।एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए ,वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने मणिपुर में हुई हिंसा के मामले को लेकर यूरोपियन यूनियन की संसद में हुई चर्चा के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया है।राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भी टिप्पणी की है।

राफेल ने दिलाया बैस्टिल डे परेड का टिकट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मणिपुर जल गया,यूरोपियन यूनियन के संसद में भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा हो गई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा।उन्होंने आगे लिखा कि राफेल ने उन्हें बैस्टिल डे परेड का टिकट दिला दिया।राहुल गांधी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे समय में इस समारोह में शामिल हुए हैं जब एक तरफ मणिपुर जल रहा है तो दूसरी तरफ यूरोपीय संघ भारत की आंतरिक मामलों पर चर्चा कर रहा है।लेकिन प्रधानमंत्री दोनों मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

भारतीय दल को परेड में गौरवपूर्ण स्थान पाते देखना अद्भुत था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परेड समारोह की तस्वीर ट्विटर पर साझा की। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि फ्रांस की यह यात्रा यादगार रही। इसे और भी विशेष बना दिया गया क्योंकि मुझे बैस्टिल दिवस समारोह में भाग लेने का अवसर मिला। भारतीय दल को परेड में गौरवपूर्ण स्थान पाते देखना अद्भुत था। मैं असाधारण गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रो और फ्रांसीसी लोगों का आभारी हूं। भारत फ्रांस की दोस्ती आगे बढ़ती रहे। गौरतलब है कि फ्रांस के इस परेड में भारतीय सेना के तीनों अंगों की 269 सदस्यों की टिप्पणियां शामिल हुई थी।

भारत के आंतरिक मामलों में इस तरह का हस्तक्षेप अस्वीकार्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा से ठीक पहले यूरोपीय संसद ने एक प्रस्ताव पेश किया,जिसमें भारत सरकार से मणिपुर में हिंसा रोकने के लिए प्रयास तेज करने को कहा गया था।भारत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस प्रकार यूरोपीय संघ द्वारा मणिपुर पर एक प्रस्ताव पारित करना उनकी औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है।वहीं विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में इस तरह का हस्तक्षेप अस्वीकार्य है जो औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है।न्यायपालिका सहित सभी स्तरों पर भारतीय अधिकारी मणिपुर की स्थिति से अवगत हैं और वह शांति सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठा रहे हैं।यूरोपीय संसद को सलाह दी जाएगी कि वह अपने आंतरिक मुद्दों पर अपने समय का अधिक उत्पादक ढंग से प्रयोग करें।

फ्रांस यात्रा के दौरान हुई राफेल सौदे की घोषणा

भारतीय विदेश सचिव विनायक पात्रा ने कहा कि भारत ने मणिपुर पर प्रस्ताव से पहले यूरोपीय संघ के सांसदों से संपर्क किया था किया भारत का आंतरिक मामला है।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा विक्रांत के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे की घोषणा की गई।

 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...