Homeदुनियाशहबाज शरीफ सरकार की उल्टी गिनती शुरू ,इस्तीफे को लेकर किया बड़ा...

शहबाज शरीफ सरकार की उल्टी गिनती शुरू ,इस्तीफे को लेकर किया बड़ा ऐलान

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अगस्त में इस्तीफा देंगे। यह बात उन्होंने शुक्रवार रात राष्ट्र के नाम एक भाषण में कहा।पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) नेता नवाज शरीफ ने कहा कि इस साल के अंत तक देश में आम चुनाव होंगे।मैं संवैधानिक नियमों के मुताबिक अगस्त में पद छोड़ दूंगा। मैं कार्यवाहक सरकार को सत्ता सौंप दूंगा।पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति को देखें तो यह शहबाज शरीफ और उनकी सरकार के लिए कांटों भरा ताज पहनने जैसा है। पाकिस्तान की माली हालत पहले से ही खस्ता है और यह लगातार कर्ज में डूबता चला जा रहा है।

राष्ट्रपति को इस्तीफा देकर नेशनल असेंबली भंग करने की करेंगे सिफारिश

पाकिस्तान के संवैधानिक नियमों के अनुसार निष्पक्ष कार्यवाहक सरकार देश में आम चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार हैं।अगले 14 अगस्त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस है। शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल उस दिन समाप्त हो जाएगा।पाकिस्तानी मीडिया के एक वर्ग की रिपोर्ट के अनुसार उस दिन वे राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को इस्तीफा देकर नेशनल असेंबली को भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं। शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि देश चलाने की जो जिम्मेदारी हमें दी गई थी,उसे पूरा करने के लिए मैंने अथक प्रयास किया।

इमरान खान की सरकार गिरा कर प्रधानमंत्री बने थे शहबाज शरीफ

अप्रैल 2022 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार से कई सहयोगी दलों ने अपना समर्थन वापस ले लिया जिस से इमरान खान की सरकार गिर गई और पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने संसदीय चुनाव का आदेश दिया।नेशनल असेंबली के निचले सदन में हुए मतदान में इमरान के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद पीएमएल एन प्रमुख नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ,मुत्ताहिदा मजलिस ए अमल समेत कई पार्टियों के समर्थन से प्रधानमंत्री बने।

 

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...