Homeदेशकांग्रेस में जीत का जश्न : तीन जगहों पर भेजे गए हेलीकॉप्टर...

कांग्रेस में जीत का जश्न : तीन जगहों पर भेजे गए हेलीकॉप्टर !

Published on


न्यूज़ डेस्क  
कर्नाटक में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल करते  नजर आ रही है। उसे 120 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही ही जबकि बीजेपी 72 सीटों पर आगे चल रही है। नतीजों से उत्साहित हो कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर पार्टी ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। कर्नाटक में जीते हुए विधायकों को सीधे बेंगलुरु पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए बकायदा तीन जगहों पर हेलीकॉप्टर भेंजे गए हैं।           
  कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल 12 बजे विधायकों की एक मीटिंग बुलाई गई है। जिसमें सीएम पद के उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा। दूसरी ओर बात इस समय तक की गिनती की करें तो तीन घंटे की गिनती के बाद कांग्रेस अभी 120  सीटों पर आगे चल रही है। कर्नाटक में भाजपा का तिलिस्म टूट गया है। पार्टी अभी 72 सीटों पर आगे चल रही है। 224 सीटों वाले कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए 113 सीटों पर जीत हासिल करना जरुरी है।
                 अब तक की काउंटिंग में कर्नाटक में कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है। ऐसे में कांग्रेस नेता शिवकुमार विधायकों से एक एक कर फोन पर संपर्क में हैं। कांग्रेस के विधायक दल की बैठक कल होगी। दूसरी ओर ऑपरेशन लोटस से बचने से लिए कांग्रेस पहले से पूरी मुस्तैदी दिखा रही है। दूसरी ओर बीजेपी नेता जेडीएस नेतृत्व के संपर्क में लगातार बने हुए हैं।
             कर्नाटक में कांग्रेस के जीते हुए विधायकों को सीधें बेंगलुरु पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए बेलगाव, धारवाड़ और हुबली में हेलीकॉप्टर भेंजे गए हैं। जिससे सभी विधायकों को बेंगलुरु पहुंचने का निर्देश दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने हैदराबाद में रिसोर्ट बुक करा लिया है।
            नतीजों पर कांग्रेस नेता के रहमान खान ने कहा कि अगला सीएम वही होगा जिसे विधायक चुनेंगे। विधायक  ही तय करेंगे, अगला सीएम कौन होगा। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक नार्थ इंडिया नहीं है। यहां आप कम्युनल कार्ड नहीं खेल सकते. बजरंग बली का मुद्दा उल्टा पड़ गया होगा, कोई इम्पोर्टेंस नहीं दिया. मुस्लिम रिजर्वेशन पर अभी कुछ नहीं बोलूंगा। सुप्रीम कोर्ट के दायरे में है।

Latest articles

Gold-Silver Price Today: सोने के भाव में आज भी जारी रही तेजी, चांदी भी चमकी, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

न्यूज डेस्क सोना-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं। अगर आप...

11 दिसंबर को मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक दल के नेता चुने जायेंगे 

न्यूज़ डेस्क मध्यप्रदेश में कौन बनेगा मुख्यमंत्री इसको लेकर सपेंस अभी भी जारी है लेकिन...

मिजोरम को पहली बार मिली महिला कैबिनेट मंत्री 

न्यूज़ डेस्क हालिया मिजोरम विधान सभा चुनाव में जेडपीएम की सरकार बनी है और पहली...

देश जितने निकलेंगे नीतीश कुमार, पहले उत्तर प्रदेश और फिर झारखंड में करेंगे रैली

बीरेंद्र कुमार झा लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे आ...

More like this

Gold-Silver Price Today: सोने के भाव में आज भी जारी रही तेजी, चांदी भी चमकी, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

न्यूज डेस्क सोना-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं। अगर आप...

11 दिसंबर को मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक दल के नेता चुने जायेंगे 

न्यूज़ डेस्क मध्यप्रदेश में कौन बनेगा मुख्यमंत्री इसको लेकर सपेंस अभी भी जारी है लेकिन...

मिजोरम को पहली बार मिली महिला कैबिनेट मंत्री 

न्यूज़ डेस्क हालिया मिजोरम विधान सभा चुनाव में जेडपीएम की सरकार बनी है और पहली...