स्वार विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट में आजम खान का आखरी किला भी ढहा, अपना दल (एस )के सफीक अंसारी अंसारी ने जीत की दर्ज।

0
111

बीरेंद्र कुमार झा

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के साथ शनिवार को रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम सत्ता पक्ष के खाते में गया है। यहां से अपना दल (एस) के उम्मीदवार शफीक अहमद अंसारी ने 8824 वोटों से जीत दर्ज की है उन्हें कुल 68,513 वोट मिले हैं,जबकि विपक्षी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राधा चौहान को 59,679 वोट मिले।

आजम खान की भावुक अपील नहीं आई काम

स्वार विधानसभा सीट बीजेपी ने सहयोगी दल अपना दल( एस) को दी थी। विधानसभा चुनाव 2022 में भी यह सीट अपना दल के खाते में ही थी ।ऐसे में उपचुनाव सत्तापक्ष बनाम
विपक्ष ही रहा।अगर विपक्ष सत्ता पक्ष से यह सीट जीतने में सफल रहातr तो यह बड़ा संदेश देने में सफल हो जाता। खासतौर पर रामपुर विधानसभा सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई थी आजम खां के लिए यह उपचुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। यहां वे न सिर्फ प्रचार के उतरे बल्कि उन्होंने अपना हवाला देते हुए बीजेपी पर जुल्म करने का भी आरोप लगाया। लेकिन आजम खां की यह अपील यहां काम नहीं आई और स्वार पर सत्ता पक्ष का कब्जा बरकरार रहा। इस लिहाज से मिशन 2024 को लेकर विपक्ष जिस तरीके से बीजेपी पर हमलावर होने की तैयारी कर रहा था ,उसे एक बड़ा झटका लगा है।

चुनाव में मतदाताओं ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में मतदाताओं ने कोई विशेष दिलचस्पी नहीं दिखाई।इस उपचुनाव में पिछले आम चुनाव से कम मतदान हुआ। उपचुनाव में स्वार में 44% मतदान हुआ। ऐसे में शनिवार को हार जीत के समीकरण काफी हद तक इस बात पर तय हुए कि कम मतदान होने के बावजूद किसके मतदाता ज्यादातर घरों से बाहर निकले।

विधानसभा चुनाव में अधिक हुआ था मतदान

उपचुनाव से पहले विधानसभा चुनाव 2022 में स्वार में 59.34% मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। लोकसभा उपचुनाव 2024 से पहले हुए इस उपचुनाव को बेहद अहम माना जा रहा था। लेकिन मतदाताओं में जोश दिखाई नहीं दिया। सत्तापक्ष से इस सीट पर बीजेपी के सहयोगी दल अपना दल (एस) के उम्मीदवार मैदान में थे । इस उपचुनाव में अपना दल एस का सीधा टक्कर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार से था। स्वार सीट समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द होने से हुई थी।

2022 विधान सभा चुनाव में इस सीट के नतीजे

स्वार विधानसभा सीट की बात करें तो अब्दुल्लाह आजम ने विधानसभा चुनाव 2022 में अपना दल (एस ) के हैदर अली खान ‘ हमजा खान’ को हराकर जीत दर्ज की थी।अब्दुल्लाह आजम को 126162 और हमजा खान को 650 59 मत मिले थे। अब्दुल्लाह आजम ने 59.19% और हमजा खान ने 30 व 5% मत हासिल किए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here