न्यूज़ डेस्क
दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच झड़प हो गई। झड़प में दो कैदी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरों की मानें तो लवली और लवीश नाम के दो कैदी लोकेश की हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद हैं। आज जैसे ही दोनों के बीच सामना हुआ ,दोनों आपस में लड़ गए।
लवली और लवीश फोन पर बात कर रही थे तभी जेल के अंदर लोकेश के भाई ने अपने साथी हिमांश और अभिषेक के साथ मिलकर दोनों पर हमला कर दिया।
हमले में लवली और लवीश घायल हो गए। दोनों को देर शाम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को वापस जेल भेज दिया तो दूसरे को अस्पताल में भर्ती कर लिया है।