Homeदेशहराम का धन और 300 रुपये लीटर वाला पानी, ईडी का पड़ा...

हराम का धन और 300 रुपये लीटर वाला पानी, ईडी का पड़ा डंडा तो झारखंड का इंजीनियर उगलने लगा राज

Published on

- Advertisement -
  • बीरेंद्र कुमार झा

झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम अब ईडी की गिरफ्त में है। अवैध कमाई से विदेश से 300 रुपये लीटर का विदेशी पानी पीने वाले वीरेंद्र राम पूछताछ में कई राज का खुलासा कर रहे हैं। वीरेंद्र राम के खुलासे से आने वाले समय में कई राजनेताओं और वरीय पदाधिकारियों की भी मुश्किल बढ़ सकती है। दो दिनों तक चली छापेमारी के दौरान ईडी को वीरेंद्र राम के विभिन्न ठिकानों से करोड़ों रुपये की संपत्ति की जानकारी मिली है। छापेमारी के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात ये भी सामने आई कि पूरा परिवार दौलत के नशे में चूर हैं। पिता की काली कमाई से बेटा नवाबी कर रहा था, वहीं पत्नी को महंगी चीजों की शौकीन थी। छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों से वीरेंद्र राम की पत्नी और बेटे की ओर से दुर्व्यवहार करने की खबरें भी सामने आईं

फ्रांस से आता था पीने का पानी, बेटा महंगे ब्रांड के कपड़े का शौकीन

ईडी के अधिकारी जब चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंचे, तो जानकारी मिली कि वे फ्रांस की कंपनी में बना मिनरल वाटर पीते हैं। भारत में इस मिनरल वाटर की कीमत प्रति लीटर 300 रुपये है। इस दौरान ईडी को ये भी जानकारी मिली कि वीरेद्र राम का बेटा महंगे ब्रांडों का शौकीन है। इन महंगे कपड़ों को वो एक-दो बार पहन कर फेंक देता था। जब ईडी के अधिकारी कपड़ों की जानकारी ले रहे थे, तो वीरेंद्र राम के बेटे ने ईडी के अधिकारियों का मजाक उड़ाया। उसने तंज कसते हुए कहा कि कपड़ों को छू कर देख लो, एक शर्ट की कीमत कम से कम 35 हजार की है। वहीं छापेमारी के पहले दिन जब ईडी के अधिकारी उनके घर में डाइनिंग टेबुल पर खाना खा रहे थे, तो वीरेंद्र राम की पत्नी भड़क गई थी। उन्हांने कहा था कि डाइनिंग टेबुल गंदा हो जाएगा।

कमीशन का हिस्सा पहुंचता है राजनेताओं और अधिकारियों तक

वीरेंद्र राम ने प्रारंभिक पूछताछ में ईडी को यह जानकारी दी कि कमीशन का हिस्सा कई राजनेताओं और अधिकारियों तक पहुंचता है। टेंडर मैनेज करने में वीरेंद्र राम की महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। कमीशन का खेल इस तरह से हावी थी कि ठेकेदारों को काम लेने के पहले ही 3 से 4.5 प्रतिशत का भुगतान करना पड़ रहा था। वीरेंद्र राम ने अपने, अपनी पत्नी राजकुमारी देवी और पिता गेंदा राम के नाम से जमशेदपुर, रांची और दिल्ली में कई संपत्ति खरीद रखी थी। छापेमारी के दौरान डेढ़ लाख के जेवरात और 40 लाख रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं।

Latest articles

इसरो ने रचा इतिहास ,36 सैटेलाइट के साथ भारी राकेट किया लांच

न्यूज़ डेस्क भारतीय अंतररिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने आज इतिहास रच दिया। इसरो ने...

मॉडल टाउन के आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी मारपीट करने के दोषी करार ,जा सकते हैं जेल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को एक स्थानीय अदालत ने...

रूस -यूक्रेन युद्ध : पुतिन ने कहा बेलारूस में तैनात होंगे परमाणु हथियार

न्यूज़ डेस्क रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि अब वह रूस से...

कर्नाटक: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी योजना पर यकीन न करें

न्यूज़ डेस्क शनिवार को कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी ने वहाँ की जनता को कहा कि...

More like this

इसरो ने रचा इतिहास ,36 सैटेलाइट के साथ भारी राकेट किया लांच

न्यूज़ डेस्क भारतीय अंतररिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने आज इतिहास रच दिया। इसरो ने...

मॉडल टाउन के आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी मारपीट करने के दोषी करार ,जा सकते हैं जेल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को एक स्थानीय अदालत ने...

रूस -यूक्रेन युद्ध : पुतिन ने कहा बेलारूस में तैनात होंगे परमाणु हथियार

न्यूज़ डेस्क रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि अब वह रूस से...