Homeदेशजानलेवा साबित हो रहा है मौसम का बदलता मिजाज !

जानलेवा साबित हो रहा है मौसम का बदलता मिजाज !

Published on

न्यूज़ डेस्क
 पुरे देश में कही हिट वेव से लोगों की परेशानी बढ़ी है तो कही बाढ़ और बिजली गिरने से लोगों की मौत हो रही है। केरल में जहां मानसून पूर्व बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ और बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, वहीं राजस्थान में प्रचंड गर्मी की वजह से पांच, हरियाणा में दो और मध्य प्रदेश में चार लोगों ने जान गंवा दी है।

देश के 10 सबसे गर्म शहरों में राजस्थान के छह शहर शामिल हैं। बाड़मेर में पारा 48.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य शहरों में भी तापमान 47 डिग्री से ऊपर चल रहा है। इसके अलावा, 24 मई से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जो प्रचंड गर्मी के नौ दिन होते हैं। इस दौरान राजस्थान में कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो सकता है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को राजस्थान, पंजाब व गुजरात में लू और केरल में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व गुजरात में गर्मी, जबकि तमिलनाडु में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। देश में केवल सिक्किम व अरुणाचल ऐसे राज्य हैं, जिनके लिए विभाग ने चरम मौसम से जुड़ा कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

गर्मी के चलते पूरे देश में बिजली की मांग बुधवार को 235 गीगावाट यानी 2 लाख 35 हजार मेगावाट पहुंच गई। यह इस सीजन की अधिकतम मांग है। बिजली मंत्रालय का अनुमान है कि जल्द ही देश में बिजली खपत का सार्वकालिक रिकॉर्ड टूट सकता है, जो सितंबर, 2023 में 243.27 गीगावाट था।

राजधानी में बृहस्पतिवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इससे भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली। यहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बुधवार को यह 43.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

राजधानी में बृहस्पतिवार को तापमान में करीब डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.4 दर्ज किया गया था। हालांकि, मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार से लेकर सोमवार तक के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट है।

बृहस्पतिवार को सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया, लेकिन दोपहर में बादलों और सूरज की लुकाछिपी का खेल चला। इससे गर्म हवा का अहसास कम हुआ। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।    

वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया है। उधर, शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है।  

राजधानी में हवा की गति बढ़ने से बृहस्पतिवार को एक्यूआई 156 दर्ज किया गया। बुधवार को एक्यूआई 191 दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक बृहस्पतिवार को औसतन 18 से 24 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा पूर्व से दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर से चली।  

Latest articles

एक परोपकारी व्यक्ति के रूप में बिल गेट्स कितना खतरनाक

कुछ परोपकारी लोग परोपकार की महान प्रकृति के बावजूद अपने दान किए गए लाखों...

समाजवादी पार्टी सांसद के राणा सांगा को गद्दार कहने पर देश में गरमाई राजनीति

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा के सांसद रामजी लाल सुमन की ओर से राणा सांगा...

संभल हिंसा मामले में शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली गिरफ्तार,4 घंटे की पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

संभल शाही मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर...

सिकंदर से पहले ईद पर इन फिल्मों से ईदी दे चुके हैं सलमान खान, दबंग से सुल्तान तक रही थीं ब्लॉकबस्टर

सलमान खान की फिल्मों का फैंस को हमेशा से इंतजार रहता है।भाईजान ईद के...

More like this

एक परोपकारी व्यक्ति के रूप में बिल गेट्स कितना खतरनाक

कुछ परोपकारी लोग परोपकार की महान प्रकृति के बावजूद अपने दान किए गए लाखों...

समाजवादी पार्टी सांसद के राणा सांगा को गद्दार कहने पर देश में गरमाई राजनीति

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा के सांसद रामजी लाल सुमन की ओर से राणा सांगा...

संभल हिंसा मामले में शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली गिरफ्तार,4 घंटे की पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

संभल शाही मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर...